बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के विद्यापतिनगर से संवाददाता रत्न शंकर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं कि इन्होने दिनांक 01 सितम्बर 2023 को एक ख़बर चलाई थी, जिसमे यह बताया था कि साहिट पंचायत प्रखंड मुख्यालय स्थित पंप हाउस का मोटर पंप लगभग बीस दिनों से खराब पड़ा हुआ था और मोटर के ख़राब होने से पंचायत के किसी के घर में पानी नहीं पहुंच पा रहा था । उन्होंने बताया कि साहिट पंचायत के स्थानीय लोगों के द्वारा अधिकारियों सहित जेई, एसडीओ से शिकायत भी की गई थी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा था। तब यह ख़बर मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के बाद इसे सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया । जिसका असर यह हुआ कि अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेकर पानी के मोटर की मरम्मति करवा दी और गांवों में पानी की सप्लाई शुरू करवाई गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई पंचायत में गांव को गांव से जोड़ने के अभियान में आज भी अनेक मार्ग की हालत जर्जर है या अभी भी मार्ग में कच्ची सड़क होने से सफर करने में ग्रामीण जनों को बेहद ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़सिसई ब्रह्मस्थान से लेकर मुख्य सड़क तक आधे किमी मार्ग इन दिनों चलने लायक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन इस संबंध में अब तक किसी प्रकार के कारगर कदम नहीं उठाए जा सके है। कच्चे मार्ग से सफर करने के लिए हर मोड़ पर ग्रामीण परेशान हैं, जबकि उक्त मार्ग से करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों का आना-जाना जारी रहता है। रात्रि के दौरान उक्त मार्ग से दो पहिया वाहन चलाना जोखिम से कम नहीं है, जबकि आसपास के ग्रामीण दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए रोजाना ही प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय आते हैं और शाम ढलते ही गंतव्य स्थानों की ओर रवाना होते हैं, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए आधे किमी का सफर उनके लिए बेहद की कष्टदायक होता है। ऐसी स्थिति में बरसात के दिनों में पैदल हो या वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते है और वे हादसे का शिकार हो जाते है।

विद्यापतिनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष फिरोज आलम की देखरेख राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 8 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 5 का आन स्पाट राजस्व अधिकारी के द्वारा निष्पादित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं में पेयजल अति आवश्यक की श्रेणी में है लेकिन साहिट पंचायत के लोग इस सुविधा से वंचित हैं। दरअसल प्रखंड मुख्यालय स्थित पंप हाउस का मोटर पंप लगभग बीस दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण पानी सप्लाई बंद है। पंचायत के ग्रामीण बताते हैं कि सप्लाई वाटर के सहारे रहनेवाले लोगों को सुबह होते ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वे बताते हैं कि नागरिकों ने इसकी शिकायत पीएचईडी कार्यालय में की लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका हैं पिछले पांच दिनों से आश्वासन मिल रहा है कि मोटर की मरम्मत की जा रही है। बता दें कि पंचायत क्षेत्र में 14 वार्ड हैं। जहां बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है। इधर, पंप संचालक ने बताया कि मोटर खराब हो गया है, जबकि वजह से पानी सप्लाई बंद हैं। मोटर से पानी कम खींचा जा रहा है। वही बताया कि खराब मोटर के मरम्मत का कार्य जारी है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका (अंडर 14) फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के अमृतसर में 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें बिहार टीम के लिए विद्यापति एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के सोनली कुमारी व आशू कुमारी का चयन बिहार फुटबॉल फेडरेशन द्वारा मुजफ्फरपुर के केशोपुर के गांधी मैदान में 7 अगस्त को ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया, उक्त बात की जानकारी एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र विद्यापतिनगर समस्तीपुर के प्रशिक्षक जूली कुमारी ने दिया, 1 सितम्बर को बिहार टीम (बिहार महिला टीम के संयोजक) असगर हुसैन के नेतृत्व मे मुज़फ्फरपुर से पंजाब के लिए रवाना होगी, वहीं दोनों खिलाड़ी ने सफलता का श्रेय प्रशिक्षक जूली कुमारी को दिया, तेज तर्रार डिफेंस खिलाड़ी आशू कुमारी को बिहार टीम के कैप्टन बनाए जाने पर जिला खेल पदाधिकारी समस्तीपुर आकाश कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, वहीं बधाई देते हुए जिला खेल कार्यालय सहायक श्री बरुण कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अजय झा, जयराज पासवान, विद्यापति स्पोर्ट्स क्लब के सचिव धीरज कुमार सिंह, अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, बैजनाथ राय तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए दोनों खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर विभागीय शिथिलता के कारण विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर में कंप्यूटर शिक्षा से वंचित है छात्र छात्रा। लाखो की लागत से सरकारी स्तर पर स्कूल में लगाया गया करीब ग्यारह कंप्यूटर दो मिनी जनरेटर एवं एक प्रिंटर खराब होकर बर्बाद हो गया है। बताया गया है की स्कूल में प्लस टू तक की पढ़ाई के लिए करीब 15 सौ छात्र छात्र है। जिनके बीच कंप्यूटर सिखाने के लिए करीब सात साल पूर्व लाखो की लागत से आठ कंप्यूटर लगाया गया था। और सिखाने के लिए प्राइवेट स्टार पर एक महिला कंप्यूटर शिक्षिका को रखा गया। लेकिन स्थिति यह बनी है की कंप्यूटर रखा रखा ही पूर्णतः खराब हो चुका है। जिसके कारण कंप्यूटर शिक्षा से छात्र छात्रा वंचित बने है। जिसको लेकर अभिभावकों में भारी रोष बना है। कंप्यूटर सिखाने के लिए सब कुछ रहने के बाद भी छात्रों को अन्यत्र भटकना पर रहा है। एचएम अजय झा ने बताया कि इसकी जानकारी पूर्व एचएम के साथ-साथ मेरे द्वारा भी जिला को दिया गया है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सार्थक कारवाई नहीं हुई है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड सरपंच संघ का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के निर्वाचित सरपंचों के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित विभिन्न पदों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में प्रखंड सरपंच संघ का गठन किया गया। जिसमें मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के सरपंच रंजीत कुमार सिंह को विद्यापतिनगर प्रखंड सरपंच संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।जबकि बढ़ौना पंचायत के सरपंच प्रेम कुमार पासवान संघ उपाध्यक्ष वहीं गढ़सिसई पंचायत के निर्वाचित सरपंच रामनरेश साह निर्विरोध रूप से प्रखंड सरपंच संघ के सचिव बने। प्रखंड सरपंच संघ के गठन को लेकर प्रखंड के 14 पंचायत के निर्वाचित सरपंचों ने हिस्सा लिया और निर्विरोध रूप से अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और उपाध्यक्ष प्रेम पासवान व सचिव रामनरेश साह सहित संघ के अन्य पद धारियों को भी फूल माला बनाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर चतुर्भुज प्रसाद सिंह, कुमार विजय भूषण, नरेश कुमार महतो, सविता कुमारी, रामचन्द्र पासवान, सुरेश महतो, अशोक ठाकुर, रेणु देवी, नीलम देवी, रुकमणी देवी आदि सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि और समर्थक मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.