बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं में पेयजल अति आवश्यक की श्रेणी में है लेकिन साहिट पंचायत के लोग इस सुविधा से वंचित हैं। दरअसल प्रखंड मुख्यालय स्थित पंप हाउस का मोटर पंप लगभग बीस दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण पानी सप्लाई बंद है। पंचायत के ग्रामीण बताते हैं कि सप्लाई वाटर के सहारे रहनेवाले लोगों को सुबह होते ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वे बताते हैं कि नागरिकों ने इसकी शिकायत पीएचईडी कार्यालय में की लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका हैं पिछले पांच दिनों से आश्वासन मिल रहा है कि मोटर की मरम्मत की जा रही है। बता दें कि पंचायत क्षेत्र में 14 वार्ड हैं। जहां बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है। इधर, पंप संचालक ने बताया कि मोटर खराब हो गया है, जबकि वजह से पानी सप्लाई बंद हैं। मोटर से पानी कम खींचा जा रहा है। वही बताया कि खराब मोटर के मरम्मत का कार्य जारी है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
