बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई पंचायत में गांव को गांव से जोड़ने के अभियान में आज भी अनेक मार्ग की हालत जर्जर है या अभी भी मार्ग में कच्ची सड़क होने से सफर करने में ग्रामीण जनों को बेहद ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़सिसई ब्रह्मस्थान से लेकर मुख्य सड़क तक आधे किमी मार्ग इन दिनों चलने लायक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन इस संबंध में अब तक किसी प्रकार के कारगर कदम नहीं उठाए जा सके है। कच्चे मार्ग से सफर करने के लिए हर मोड़ पर ग्रामीण परेशान हैं, जबकि उक्त मार्ग से करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों का आना-जाना जारी रहता है। रात्रि के दौरान उक्त मार्ग से दो पहिया वाहन चलाना जोखिम से कम नहीं है, जबकि आसपास के ग्रामीण दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए रोजाना ही प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय आते हैं और शाम ढलते ही गंतव्य स्थानों की ओर रवाना होते हैं, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए आधे किमी का सफर उनके लिए बेहद की कष्टदायक होता है। ऐसी स्थिति में बरसात के दिनों में पैदल हो या वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते है और वे हादसे का शिकार हो जाते है।