बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के विद्यापतिनगर से संवाददाता रत्न शंकर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं कि इन्होने दिनांक 01 सितम्बर 2023 को एक ख़बर चलाई थी, जिसमे यह बताया था कि साहिट पंचायत प्रखंड मुख्यालय स्थित पंप हाउस का मोटर पंप लगभग बीस दिनों से खराब पड़ा हुआ था और मोटर के ख़राब होने से पंचायत के किसी के घर में पानी नहीं पहुंच पा रहा था । उन्होंने बताया कि साहिट पंचायत के स्थानीय लोगों के द्वारा अधिकारियों सहित जेई, एसडीओ से शिकायत भी की गई थी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा था। तब यह ख़बर मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के बाद इसे सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया । जिसका असर यह हुआ कि अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेकर पानी के मोटर की मरम्मति करवा दी और गांवों में पानी की सप्लाई शुरू करवाई गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।