Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार स्थित वाया नदी पर बन रहे आरसीसी पुल में जमीन को लेकर अभियंता ने भू अर्जन पदाधिकारी समस्तीपुर को पत्र भेजा है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पटोरी के कार्यपालक अभियंता द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि सभी त्रुटियों का निराकरण अंचलाधिकारी विद्यापतिनगर के द्वारा करा लिया गया है। सीओ द्वारा दिया गया पत्र भी इसके साथ संलग्न है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कांचा में महीनो से लटका है ताला। जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। बताया गया है की इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में पहले एक डाक्टर थे। जिसके रहने से मरीजों को परेशानी नहीं होती थी लेकिन इसके ट्रांसफर होने के बाद अभी तक किसी डाक्टर के नहीं आने से मरीजों को भारी असुविधा हो रही है। जिसके कारण उक्त अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका रहता है। जहा आदमी की जगह बकरी और जानवरो का अड्डा बना है। जिससे लोगो में भारी छोभ है। भाकपा नेता उपेंद्र कुमार राय ने डीएम से जनहित में इस केंद्र पर डाक्टर भेजवाने की मांग किया है। पीएचसी के प्रभारी डाक्टर मदन कुमार ने बताया कि डाक्टर की पोस्टिंग हुआ था जो ज्योनिंग करने के बाद से फरार चल रहा है। जिसके बारे में सीएस को जानकारी दी गई है।

विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में बुधवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में की गई, जिसमें उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक का संचालन समन्वय समिति के सचिव सह प्रखंड विकास प्राधिकारी महताब अंसारी ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी थाना क्षेत्र के मुसापुर पंचायत स्थित लगमा निवासी बलान नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बलान नदी में स्नान के दौरान डूबने से शम्भू राय के 14 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की मौत हो गई। जैसे ही डूबने की घटना हुई तो नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर घटहो ओपी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो पंचायत स्थित अशोक स्मारक उच्च विद्यालय के समीप जनरल स्टोर में बीती रात चोरों ने दुकान का अल्बेस्टर तोड़ दुकान में घुसकर गल्ला में रखें लगभग 5000 से 7000 के सिक्के एवं सिगरेट, रजनीगंधा सहित अन्य सामान चोरी कर आराम से निकल पड़े चोरी की घटना की दुकानदार को तब मालूम चला जब मंगलवार की सुबह में राहगीर सड़क से गुजर रहे थे तो अल्वेस्टर टूटा देख दुकानदार मनीष कुमार को इसकी सूचना दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।