बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित उगना-महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अपने अधिकारों की रक्षा एवं पंचायत में होने वाले कार्यों में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है, इस बाबत मंगलवार को वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार को एक ज्ञापन सौपा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर मिथिलाचल के सुप्रसिद्ध व त्रयोदश ज्योर्तिलिंग के रूप में पूजे जाने वाले भक्त व भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे कावरियों का जत्था अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में आना शुरू हो गया था। बोल बम व हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवरियां निकटवर्ती सिमरिया घाट, झमटिया घाट,चमथा घाट, पतसिया घाट,जौनापुर,धमौन पत्थर घाटों से गंगा का पवित्र जल भर कर उगना महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किये। अंतिम सोमवारी में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु भक्तों ने दूध,गंगाजल,बेलपत्र से उगना महादेव पर जलाभिषेक व पूजा-पाठ कर अपने परिवार के सुख शाति के लिए मन्नतें मांगी।देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस बीच प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की वजह से श्रद्धालुओं को जलार्पण में सुविधा मिली। कावरियों को सुगम तरीके से जलाभिषेक कराने के लिए मंदिर कमिटी ने बेरीकेटिंग की व्यवस्था करायी थी। विद्यापतिधाम मंदिर में मुख्य पंडा अमरनाथ गिरि के नेतृत्व में पंडा समाज ने देर शाम भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया। इसमें फूल, बेलपत्र, दूध, जल, मधु मखाना, ताम्बूल, भाग-धतूरा से विशेष श्रृंगार व पूजा संपन्न हुई। मंदिर परिसर स्थित रेलवे मैदान में लगे मीना बाजार, झूला, पार्क, ब्रेक डांस आदि का युवतियों, महिलाओं व बच्चों ने जमकर आनंद लिया। वहीं श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस के साथ जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। वही स्मारक चौक पर चिकित्सीय दलों को तैनात किया गया था। पुलिस बलों एवं दण्डाधिकारियों की निगरानी एसडीओ प्रियंका कुमारी तथा डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय कर रहे थे। वहीं सीओ अजय कुमार तथा थाना अध्यक्ष फिरोज आलम की निगाह पूरे मेले पर जमी थी। वहीं एसआई अरविंद कुमार सिंह, एएसआई शम्भू कुमार सिंह, प्रमोद कुमार रंजन, रंजीत कुमार गर्भगृह में डटे रहे। भीड़ इतनी थी कि प्रशासन को भीड़ का नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी दिक्कतें आई। कंट्रोल रूम से आईटी सेक्टर संभाल रहे रत्न शंकर भारद्वाज मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करते दिखे। पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। उनके ठहरने, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई का ध्यान रखा गया था। विद्यापतिधाम मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओ के जनसैलाव के कारण मंदिर की ओर जाने वाली सभी राहे वाहनों के आवाजाही के लिए सील कर दिया गया था। जिसके बावजूद भी भीड़ इतनी थी की विद्यापतिधाम के काली मंदिर से लेकर विद्यापति इंटर विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण और रेलवे स्टेशन तक दिनभर जाम लगा रहा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर ने बताया की क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के दमदमा गांव में नलजल योजना की पेय जलापूर्ति पम्प घर का मोटर जल जाने से 15 दिनों से जलापूर्ति बंद है। पेयजलापूर्ति के बंद रहने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। 3 दिनों से क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हैं। लेकिन पीएचईडी पेयजलापूर्ति को चालू कराने के प्रति उदासीन बनी है। पेयजलापूर्ति के बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति पम्प का मोटर जल जाने के कारण पानी की घोर संकट उत्पन्न हो गया है। पीएचईडी के द्वारा संचालित पेयजलापूर्ति पम्प घर से दमदमा के ग्रामीणों को सप्लाई किया जाता है। जहां के ग्रामीण पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण महंगी दास ने पीएचईडी के जेई को बार/बार फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं उठाया गया। नलजल योजना धरातल पर फेल साबित हो रही हैं। यहाँ अक्सर कुछ न कुछ गड़बड़ी होते ही रहते हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की परेशानी होती हैं।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सुभानीपुर मोड़ से विद्यापतिधाम स्टेशन रोड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिती दयनीय है। सड़क पर गड्ढों का अंबार है। वाहन चलाने की बात तो दूर, इस पर पैदल चलना भी मुश्किल भरा काम है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क की ऐसी स्थिति है। ऊपर से बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती हैं। जिसमें गिरकर लोग अक्सर चोटिल होते हैं। वाहन चालक यदि ध्यान नहीं दें तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। जो वर्षो से अब तक अधूरा हैं परंतु इस और अबतक किसी का ध्यान नही है। कहा कि कई बार विभाग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर सड़क मरम्मत कराने की मांग की है परंतु अबतक पहल नही किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण ग्रामीण सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं और सड़क मरम्मत नही होने के ग्रामीणों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर भक्त भगवान और माता गंगा के संगम स्थल विद्यापतिधाम में अंतिम सोमवारी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर की साफ सफाई के साथ पंडा के चौकी को कतारबद्ध किया जा रहा है। जलाभिषेक को आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए पण्डो द्वारा भरपूर मात्रा में गंगाजल, बेलपत्र, फुल मलाओ के साथ धूप अगरबत्ती, कपूर आदि की व्यवस्था किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर विद्यापतिनगर थाना के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक और ई रिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में 8 व्यक्ति जख्मी हो गए, जिसमें चार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में स्थित शिव मंदिर में रविवार से शुरू होने वाले 24 घंटे के राम नाम संकीर्तन अष्टयाम यज्ञ को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। यज्ञ को लेकर पूजा समिति से जुड़े युवाओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है, वहीं मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के कई पंचायतों में लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत कचरा प्रबंधन की शुरुआत की गई है, जिसके लिए लाखों रुपए खर्च किए गए हैं, परंतु जमीनी स्तर पर या फिसड्डी साबित हो रहा है। बताया जाता है कि प्रखंड के सभी मुखिया के हड़ताल पर रहने की वजह से कचरा का उठाव नहीं हो रहा हैं। कचरे का उठाव नहीं होने से पंचायत के लाभुकों के बीच में रोष व्याप्त है। चारों ओर सड़कों पर यूं ही गंदगी का अंबार पड़ा है, जिससे आने जाने वाले लोगों को दुर्गंध से होकर गुजरना पड़ता है । स्थानीय लोगों ने बताया की मुखिया द्वारा इस योजना की विधिवत शुरुआत की गई थी, परंतु 15 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक कचरे का उठाव शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों को यत्र तत्र कचरा फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महत्वाकांक्षी नल जल योजना फेल होती दिख रही हैं । प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 5 में विगत एक वर्षों से जगह-जगह पाइप बिछा दिया गया, परंतु अब तक पानी का सप्लाई शुरू नहीं हो सका है, स्थानीय लोगों ने बताया कि समरसेबल के लिए पंप लगाया गया है, परंतु अब तक उसमें मोटर नहीं लगाया जा सका है, दूसरी ओर कई स्थानों पर गड्ढा कर दिया गया है परंतु पाइप नहीं डाला जा सका है, जिस कारण लोगों को निराशा हो रही है, इधर क्षेत्र में जल संकट शुरू हो गया है जिस कारण लोगों को पीने के पानी लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से पानी आने की आस लगाए हुए हैं परंतु नल में जल कब आएगा उसका कोई अंदाजा नहीं है ।
