विद्यापतिनगर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु रंजन सिंह की अध्यक्षता में विद्यापति प्लस टू विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह हीरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मजबूती कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के बदौलत कामयाबी मिलती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मिलने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। पंचायतों में पंचायत सरकार भवन नहीं रहने से आज भी ग्रामीणों को छोटे से काम के लिए भी प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। 14 में से सिर्फ 2 पंचायतों में ही पंचायत सरकार भवन बन पाए हैं। पंचायती राज व्यवस्था एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की समस्याओं के निदान के लिए पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाया जाना था। भवन में आधुनिक सुविधा के तहत पंचायत स्तर पर दी जाने वाली सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सभी व्यवस्था की जानी थी। ताकि ग्रामीणों का पंचायत में ही काम हो जाए। बावजूद विभाग का यह आदेश प्रखंड में हवा हवाई होकर रह गया है। प्रखंड की 14 पंचायत में से सिर्फ 2 पंचायत मनियारपुर एवं गढ़सिसई में पंचायत सरकार भवन है। सीओ अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतों में सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर अभिलेख स्वीकृति के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता को भेजी गई हैं। विभागीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। बरसात के पानी से लबालब हुए क्षेत्र के साहिट पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित गाछी टोला का रास्ता। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग से करीब 5 सौ की आबादी का रोज आना-जाना है। क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला यह मार्ग एक कई दशकों से यह कच्चा रास्ता है। रास्ते में जगह-जगह बने गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरसात के बाद सड़क पर पानी भरने व कीचड़ की वजह से गड्ढों का पता नहीं चल पाता है और लोग आए दिन इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों की वजह से रास्ता पूरी तरह दलदल बन गई है। बावजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। रास्ते पर कीचड़ लगने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा से आहत लोगों ने स्थानीय विधायक व सांसद के खिलाफ रोष व्यक्त की हैं।
विद्यापतिनगर विद्यापतिधाम स्टेशन के पश्चिम विद्यापतिनगर दलसिंहसराय मुख्य पथ पर 9 नंबर रेलवे गुमटी के निकट बनी सड़क टूटने लगी है। जिससे लोगो को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बताया गया है की उक्त रेलवे गुमटी पर रेलवे द्वारा करीब डेढ़ साल पूर्व जर्जर बनी सरक पर कालीकरन कराया गया था। जो इस वर्षात में फिर टूटने लगी है। जिसके कारण उक्त पथ से प्रतिदिन गुजरने वाली छोटी बड़ी ट्रक, बस, कार बुलेरो, स्कार्पियो आदि सवारी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बाबजूद सड़क के टूटने की शुरू होते ही उसकी तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क धीरे धीरे टूटकर जर्जर हो जाएगी। जिसका खामियाजा आम लोगो के साथ साथ। स्थानीय प्रशासन को भी भुगतना पड़ेगा। जबकि इस पथ से मोहिउद्दीनगर तक के हजारों लोगो का आवागमन होता रहता है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात्रि से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक तरफ जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया, तो दूसरी ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रखंड के ग्रामीण व आसपास के इलाकों के अलावा शहरी इलाकों में सुबह से शाम तक तेज व मूसलाधार बारिश होती रही। अचानक तेज और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में सड़कों व गलियों जलभराव से लोगों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। प्रखंड के मऊ बाजार की सड़कों पर मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी नजर आई। कई इलाकों में सड़कों से पानी लोगों की दुकानों में घुसा और लोगों को परेशानी उठनी पड़ी। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली और लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं तेज व मूसलाधार बारिश के चलते नदी नालों में भी जलस्तर बढ़ता देखा गया। वहीं, लगातार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले लोग काफी कम नजर आए। वहीं सड़कों पर ऑटो, ई रिक्शा नहीं के बराबर चले। बस पड़ाव पर भी सन्नाटा पसरा रहा।प्रति दिन खुलने वाला बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रही।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
