विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में शुक्रवार को ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मऊ बाजार के रामचंद्र साह के पुत्र शिव कुमार साह ( 45 ) के रूप में की गयी। मृतक मऊ बाजार में गृह निर्माण कार्य में मजदूरी समाप्त कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान संकीर्ण रास्ते से जाने के क्रम में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गयी। घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। मौत की खबर पर मऊ बाजार सहित आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। वहीं घर वालों ने घटना स्थल पर मृतक के शव को रखकर रोने धोने के साथ घटना पर आक्रोश जताने लगे। जानकारी मिलने पर एस एच ओ फिरोज आलम पुलिस बल के साथ वहां पहुंच लोगों को शांत करने में जुटे हैं। घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है। बताया जाता है की ट्रैक्टर स्थानीय एक चिमनी मालिक का है। जो मऊ बाजार में ईंट पहुंचाकर वापस चिमनी की ओर जा रहा था।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
