विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) का तबादला हो जाने के बाद भी नव पदस्थापित पीआरएस को प्रभार नहीं सौंपा गया है, जिस कारण पंचायत में चल रही विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के बंगराहा पंचायत में चित्रलेखा कुमारी बतौर पंचायत रोजगार सेवक कार्यरत थी, उनके पास सिमरी पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार था। उनका तबादला विभूतिपुर प्रखंड में दो माह पूर्व हो चुका है, परन्तु अबतक उनके द्वारा नए पीआरएस कों प्रभार नहीं सौंपा गया है, जिस कारण मनरेगा से संबंधित योजनाएं प्रभावित हो रही है। इस बाबत मनरेगा पीओ संजय कुमार ने पूर्व पीआरएस चित्रलेखा कुमारी के नाम एक पत्र जारी कर उन्हें शीघ्र नव पदस्थापित पीआरएस कों प्रभाव सौंपने का निर्देश दिया है ‌।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।