विद्यापतिनगर के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर दो शौचालय होने के बाद भी यात्री खुले में शौच करने को मजबूर हैं। गंदगी होने के कारण शौचालय में रेल यात्री जाने से परहेज कर रहे हैं। वही, स्टेशन के बाहर में बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को बैठने और ठहरने का कोई बंदोबस्त नहीं है। स्टेशन के बाहर सवारी गाड़ियों के इंतजार में यात्रियों को खड़े होकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के बाहर गेट के पास एक शौचालय है। जो पावर ग्रिड द्वारा बनाया गया डीलक्स शौचालय में ताला बंद होने के कारण कोई उसका उपयोग नहीं कर रहा है। इसके अलावे स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म पर रेलवे द्वारा दो शौचालयों का निर्माण कराया गया। लेकिन समय पर साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्लेटफार्म के शौचालयों में नलो से लगातार पानी गिर रहा है तो कितनो में पानी की सुविधा नहीं है।रेलयात्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह उतरने के बाद प्लेटफार्म पर शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने के कारण शौच नहीं कर पाया। बाहर निकला तो यात्रियों के लिए बैठने की कोई बंदोबस्त ही नहीं था। जहां यात्री बैठ कर टैक्सी का इंतजार कर सकें। स्टेशन के बाहर शौचालय की हालत यह है कि महिला बाथरूम में नहाने की जगह आम लोग हाथ पैर धोते है। सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले रेल यात्रियों को शौचालय की सफाई के साथ बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से मायूस दीखते है।