विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मलकलीपुर (मछली बाजार) में बीती रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी सहित लाखों का सामान, जेवर उठा ले गए। एक साथ चार दुकानों में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक साथ हुई चार दुकानों में चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को रात्रि में थाना इलाके के मलकलीपुर मार्केट (मछली बाजार) में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक साथ चार दुकानों के शटर का ताला तोड़ कर दुकान के अंदर रखे समान तथा पैसे उठा ले गए। सुबह जब आसपास के लोगों ने चोरी की सूचना व्यवसायियों को दी, तब उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस चोरी की घटना को अंजाम एक ही गिरोह के द्वारा दिया गया है। चोरी करते समय चोरों का चेहरा एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लोगों ने बताया कि चोरों ने एक ही रात में 4 दुकानों में घुसकर चोरी की है। वीडियो में आरोपी एक टॉर्च, लोहे का रॉड लेकर दुकान के अंदर से चोरी करते नजर आ रहा है। उसने अलग-अलग दुकानों से नगद कैश, सामान, लाखों के आभूषण की चोरी की हैं। इस घटना में चोरों ने सोनी अलंकार, पंकज वस्त्रालय, दिनेश किराना स्टोर एवं ऋषि स्टोर को अपना निशाना बनाया। उधर सोनी अलंकार के मालिक थे इस घटना के बाद कुछ भी बताने से इंकार किया, जबकि चोरों द्वारा बार-बार उनके दुकान को निशाना बनाया जा रहा है। गत वर्ष भी सोनी अलंकार में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, पर दुकानदार द्वारा कुछ भी बताने से इंकार करना कई नए सवालों को जन्म दे रहा है। उक्त दुकानों से लाखों की चोरी की बात सामने आ रही हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जिला प्रशासन समस्तीपुर के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा जहरीली शराब के सेवन से बचने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रचार वाहन द्वारा लोगों को जिला प्रशासन के संदेशों से अवगत कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर महिलाओं की शक्ति, समझ और नेतृत्व, जिसे दशकों तक भारतीय राजनीति में जगह नहीं मिली, उसको पूजन योग्य बताते हुए सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया है। लेकिन क़ानून बनाने और नारी शक्ति के वंदन के अमल में सरकार का ही नहीं, राजनीतिक पार्टियों का इम्तिहान होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रखंड के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार की शाम से ही हो रही बरसात से लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड में गत दो दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश व तेज हवाओं का प्रभाव बिजली सप्लाई पर भी पड़ा है, प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में गत दो दिनों से बिधुत व्यवस्था चरमराई हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने दलसिंहसराय बस्ढिया निवासी संजीव कुशवाहा को समस्तीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं मो. महताब आलम उर्फ विक्की को जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है। इस मौके पर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संजीव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर सौ प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। सभी को साथ लेकर व सबके सलाह को काम करूंगा। संजीव के जिलाध्यक्ष बनने पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष रणवीर सिंह, राजद नेता बमबम सिंह, रविन्द्र राय, संजीत कुमार, उपेंद्र राय, रमेश सिंह आदि ने बधाई दी है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें