विद्यापतिनगर पर्यटन की भूमिका सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। खासकर एक विकासशील देश के लिए पर्यटन को राजस्व और रोजगार सृजन का स्रोत माना जाता है। उक्त बातें राष्ट्रीय एंव राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एंव जिला विधिक सेवा समिति की और से विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विद्यापति धाम परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने कही। श्री सिंह ने आगे कहा कि आर्थिक रूप से पर्यटन की भूमिका एक विकासशील देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह विकासशील देशों की आय का प्रमुख स्रोत है जिसके बल पर विकासशील देश अपने नागरिकों के लिए रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करता है। आगे कहा कि अतंरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूताओं के लिए भोजन व नाश्ते का कोई इंतजाम नहीं। उन्हें बेड पर बिछाने व ओढ़ने के लिए चादर भी नहीं दी जाती। मंगलवार को जब मीडिया की टीम पहुंची तो व्यवस्था की पोल खुल गई। अस्पताल में तीन प्रसूता भर्ती थीं। तीनों बेडों पर चादर नहीं बिछी थी। प्रसूता अपने घरों से लाईं नाश्ता की थी। पत्रकार ने प्रसूताओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल से न तो उन्हें भोजन मिला और न ही नाश्ता। इस पर स्टाफ से जानकारी की तो बताया गया कि चादरें धुलाई के लिए गईं हैं, इसी वजह से बेड पर नहीं बिछीं।अस्पताल का सबमर्सिबल पंप खराब है। हैंडपंप से मरीज प्यास बुझाते हैं। एक माह में 44 प्रसव हुए, लेकिन किसी भी प्रसूता को नाश्ता और भोजन नहीं दिया गया। प्रसूताओं को बिना चादर के फटे गद्दे वाले बेड पर भर्ती किया जाता है। एएनएम कौशल्या देवी ने बताया कि जो व्यवस्थाएं उन्हें मिल रही हैं, वही मरीजों को दे रही हैं। न चादर है और न ही प्रसव के दौरान इस्तेमाल होने वाले ग्लब्स। अस्पताल में सफाई कर्मी न होने से परिसर में पीछे घास खड़ी है। खांसी और जुकाम की दवा लेने आए रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें दवा मिल गई है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि डॉक्टर ने उन्हें देखा या फार्मासिस्ट ने। वही बोचहा की कंचन का कहना है कि गेट के पास लगे वाशबेसिन में पानी नहीं आ रहा है।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के हरपुर बोचहा रेलवे स्टेशन के समीप ब्रह्म स्थान में स्थापित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी व द्वादशी तिथि को विशेष पूजा अर्चना कर जोत जलाकर भोग लगाया गया। विशेष पूजन के अवसर पर श्रद्धालु श्याम महामंत्र उच्चारण के बीच जोत जलाकर फल व खीर का भोग लगाकर विधिवत आरती की की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में पुलिस जनसंपर्क अभियान के तहत पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ डीएसपी नजीब अनवर ने बैठक किया। उस दौरान डीएसपी ने सभी प्रतिनिधियों से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि नियमित बैठक कर पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संबंध बनाया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर एक ओर बिहार सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के प्रायः सभी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और संसाधनों का घोर अभाव शैक्षिक माहौल को गति देने में बाधक बना रहा है। प्रखंड क्षेत्र के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुरू हुई मासिक परीक्षा में कहीं छात्र जमीन पर बैठकर परीक्षा देने को मज़बूर है तो कहीं कुर्सियों की व्यवस्था छात्रों के लिए विद्यालय द्वारा करायी गई है, ऐसे में आलम यह है कि एक ही बैंच पर कई छात्र बैठकर सामूहिक रूप से मासिक जांच परीक्षा दे रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण में एक साथ दो हजार से अधिक बच्चों की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को करीब 24 सौ छात्रों ने एक साथ परीक्षा दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अब प्रत्येक माह मासिक जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, परन्तु संसाधनों के अभाव में एक साथ सभी कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग कक्ष का अभाव नहीं है, परन्तु छात्रों के बैठने के लिए बैंच-डेस्क एवं शिक्षकों की कमी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 2400 से अधिक छात्र नामांकित हैं, जिसके लिए 76 शिक्षक होने चाहिए, परन्तु वर्तमान में महज 23 शिक्षक ही कार्यरत्त है। श्री ‌भूषण ने बताया कि विद्यालय में बैंच-डेस्क एवं शिक्षकों की कमी से संबंधित पत्राचार वरीय पदाधिकारी से कई बार किया गया है, परन्तु अबतक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जा सका है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव अपने ननिहाल आयी विवाहिता को अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेगूसराय के तेघरा निवासी श्याम बदन ठाकुर ने विवाहित पुत्री को अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना 10 सितंबर की बतायी जाति है. जिसका एफआईआर 18 सितंबर को किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पिता ने पुलिस को जानकारी दी है की विवाहित पुत्री परीक्षा के दौरान अपने ननिहाल आलमपुर गांव में रह रही थी। 14 सितंबर को आवश्यक काम से विद्यापतिनगर बाजार गयी थी। जहां से आलमपुर गांव के युवक अपनी मां व भाई एवं अन्य साथी की मदद से शादी की नियत से विवाहित लड़की को जबरन अगवा कर लिया है। घटना में आलमपुर गांव के सूरज कुमार झा,रंजना देवी,दीपक कुमार सहित कतिपय अज्ञात युवक को आरोपित किया गया है। पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 152/23 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई पंचायत के लोहार टोल वार्ड संख्या 13 निवासी एक अधेड़ व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से लापता है, जिसके बाद परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, परंतु गुमशुदा व्यक्ति का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़सीसई लोहार टोल निवासी टुनटुन प्रसाद शर्मा उर्फ तूनालाल शर्मा गत 14 सितम्बर को अपनी बेटी के ससुराल वैशाली जिला के सराय थाना अंतर्गत मंझौली महमदपुर गया था, जहां से 17 सितम्बर को वह साइकिल से अपने घर के लिए चला था, लेकिन वह अबतक घर नहीं पहुंचा, जिससे उनके परिजनों को किसी अनहोनी की शंका सताने लगी है। इस संबंध में लापता व्यक्ति के बड़े भाई अशोक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा सभी सगे-संबंधियों के यहां अपने भाई की खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को विद्यापतिनगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने भाई के गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई है। अशोक शर्मा ने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है, जिस कारण अनहोनी की शंका सताने लगी है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें