बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत दमदमा गांव में जाने वाली मुख्य सड़क बरसों बाद भी नहीं बन सकी है, जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय दमदमा के निकट सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी हैं। पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिस कारण लोग इस सड़क से आने जाने में कतराते हैं, परंतु मुख्य सड़क होने की वजह से आवागमन का यह एकमात्र साधन है। खासकर बरसात के समय में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आम दिनों में भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को इस सड़क से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। मुखिया विवेकानंद सिंह ने बताया कि पंचायत के द्वारा कई बार इस सड़क के निर्माण का प्रयास किया गया, परंतु दो पक्षों के बीच गहराए विवाद के कारण सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं ताकि आने वाले समय में लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत दमदमा गांव में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रहा है, यहां भवन की कमी के कारण छात्र बरामदे पर बैठकर पढ़ने को विवश हैं। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होती है, जिसके लिए महज दो कमरे हैं, एक में विद्यालय का कार्यालय है, उसी में मध्यान भोजन से संबंधित सामान भी रखे जाते हैं। ऐसे में सिर्फ एक वर्ग कक्ष में पांच-पांच कक्षाओं का संचालन मुश्किल है।यही कारण है कि छोटे-छोटे नौनिहाल बरामदे पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिस कारण उनका ध्यान अपनी किताब से ज्यादा सड़क चलते लोगों पर होता है। इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग 1-5 तक की पढ़ाई होती है, जिसके लिए पांच कमरों का होना जरूरी है, इस संबंध में विभाग को कई बार अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में भवन, चहारदीवारी एवं बच्चों के बैठने के लिए बेंच डेक्स का होना बेहद जरूरी है, ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि भवन बनने के लिए एक बार राशि भी आई थी परंतु भूमि विवाद के कारण भवन निर्माण नहीं हो सका है, अंचलाधिकारी को भी विद्यालय की जमीन का सीमांकन कराने के लिए लिखा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। दूसरी ओर विद्यालय में करीब 140 छात्र नामांकित हैं, लेकिन विद्यालय में महज 40-45 छात्र ही उपस्थित थे, दूसरी ओर मध्यान भोजन के लिए उपलब्ध चावल में कीड़े होने की बात कही गई।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में विगत कई महीनों से नल जल योजना का पानी सप्लाई बाधित रहने के कारण महादलित समुदाय के सैकड़ों घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में पूर्व वार्ड सदस्य रीता देवी के द्वारा वर्तमान वार्ड सदस्य विभा देवी को अब तक पानी सप्लाई का चार्ज नहीं सौंपा गया है, जिस कारण पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा मनमानी करते हुए पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है । इस बाबत पूर्व वार्ड सदस्य रीता देवी का कहना है कि मुझे अनुरक्षण के लिए नियुक्त किया गया था, जबकि वर्तमान वार्ड सदस्य विभा देवी ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापतिनगर एवं पंचायत सचिव को कई बार शिकायत पत्र दी गई है, परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिस कारण वार्ड संख्या 6 के सैकड़ों परिवारों के बीच जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है । मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार यादव ने बताया कि लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है, उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शीघ्र पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की है । वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व वार्ड सदस्यों द्वारा प्रतिमाह ₹30 की दर से वसूली भी की जाती है, अक्सर 3 से 4 महीने के बाद वसूली होती है जिससे एक मुस्त पैसा देना भी मुश्किल हो जाता है, पैसा देने के बावजूद भी हम लोगों को पानी सप्लाई के लाभ से वंचित रखा गया है ।

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार को अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौमे पैदाइश यानी ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर एक धार्मिक काफिला निकाला गया। जुलूस में कलिमिनगर, हरपुर बोचहा, मलकलीपुर, मऊ मौलबी चक आदि जगहों से हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के दीवाने शरीक हुए। जुलूस में शामिल युवा हाथों में तिरंगा एवं हरा झंडा लिए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी व्रत पूरे आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की लोकल कमेटी के सदस्य मनोज प्रसाद सुनील के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया बैठक में महंगाई भ्रष्टाचार एवं संप्रदायिकता के खिलाफ आगामी 9 अक्टूबर को जिलाधिकारी समस्तीपुर के समक्ष विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रामाश्रय महतो एवं राज्य कमेटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसते हुए आलोचना की । कहा कि मोदी की 9 साल के कुशासन के चलते महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है । वही हिंदुत्व के नाम पर नफरत की राजनीति कर संविधान एवं देश को खतरे में डाल रही है । मौके पर रामबाबू पासवान अरुण कुमार यादव बैजनाथ पासवान कृष्णदेव पासवान ने कहा कि जिला प्रदर्शन में मोहिउद्दीन नगर से हजारों हजार से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा पंचायत में आगामी 26 अक्टूबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी महताब अंसारी ने अधिसूचना जारी कर चुनाव के विस्तृत कार्यक्रमों की घोषणा की । प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कांचा पैक्स के अध्यक्ष तथा प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 26 अक्टूबर को कराया जाना है, इस में कुल 12 व्यक्तियों का निर्वाचन किया जाएगा। इसके लिए 26 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है, इसी दिन से किसी भी कार्य अवधि में कार्यालय से नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। संबंधित उम्मीदवार अपना नामांकन 11 एवं 12 अक्टूबर को दाखिल कर सकते हैं, नामांकन पत्रों की समीक्षा 13 अक्टूबर को की जाएगी तथा नाम वापसी 17 अक्टूबर तक लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 26 अक्टूबर को कराया जाएगा । मतदान के लिए दो मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। मतगणना उसी दिन शाम 6 बजे से पंचायत समिति भवन में होगी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।