विद्यापतिनगर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने दलसिंहसराय बस्ढिया निवासी संजीव कुशवाहा को समस्तीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं मो. महताब आलम उर्फ विक्की को जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है। इस मौके पर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संजीव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर सौ प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। सभी को साथ लेकर व सबके सलाह को काम करूंगा। संजीव के जिलाध्यक्ष बनने पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष रणवीर सिंह, राजद नेता बमबम सिंह, रविन्द्र राय, संजीत कुमार, उपेंद्र राय, रमेश सिंह आदि ने बधाई दी है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें