विद्यापतिनगर स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को मोहिउद्दीनगर सड़क को मस्तलीपुर से जोड़ने वाली बोचहा पुल पर बड़े जानवर का मांस बोरियों में छिपाकर ले जा रहे ऑटो चालक सह मांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मांस तस्कर की पहचान मोहिउद्दीनगर के नयाटोल निवासी ताहिर हुसैन के पुत्र इजहार आलम के रूप में की गयी है। पिछले कई शुक्रवार से ऑटो से मांस ले जाने की चर्चा को लेकर स्थानीय युवक ने इसकी जांच की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को मांस से लदा ऑटो को युवकों ने पकड़ इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे एसएचओ फिरोज आलम ने उक्त ऑटो को जप्त करते हुए मांस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जहां एसएचओ विद्यापतिनगर फिरोज आलम के आवेदन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार मांस तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी वाले आवेदन में एसएचओ फिरोज आलम ने बताया है की गिरफ्तार व्यक्ति बछवाड़ा के मंसूरचक से बड़े जानवर का मांस पांच बोरियों में छिपाकर मोहोद्दीनगर अपने गांव ऑटो से ले जा रहा था। इसकी सूचना पर ऑटो को कब्जा में लेते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया। आवेदन में बताया गया है की गिरफ्तार मांस तस्कर ने मांस खरीद व विक्रय का कागजात नहीं दिखाया। वहीं मानव स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त या कोई विषैला पदार्थ नहीं मिला प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। आवेदन में बताया गया की किसी बड़े जानवर की हत्या कर मांस ले जाया जा रहा था। कहा गया है की बड़े पशु का निर्दयतापूर्ण हत्या कर मांस का परिवहन कानूनन अपराध है।
