विद्यापतिनगर प्रखंड के राजा चौक के समीप संचालित कौटिल्या एकेडमी में शुक्रवार को कक्षा 12वीं (कला संकाय) के छात्र-छात्राओं के लिए आंतरिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया, इस परीक्षा में संस्थान में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आंतरिक जांच परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी बिहार बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए इस प्रकार की जांच परीक्षा समय-समय पर संस्थान द्वारा ली जाती है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह सभी विषयों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली जाती है, इसमें महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया जाता है, जो आगम में बोर्ड परीक्षा में छात्रों को बेहतर परिणाम लाने में मदद करता है। गौरतलब है कि यह संस्थान क्षेत्र में इंटरमीडिएट आर्ट के बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। मौके पर संस्थान के छात्र नीतीश, शिवम्, जितेन्द्र, विक्की, कलाम, अनामिका, अंजना, चांदनी, सुनीता, राधा, सपना, रिंकी, ज्योति के अलावा शिक्षक विकास कुमार सिंह, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।