विद्यापतिनगर थाना के हाजत में बंद एक आरोपित की पढ़ाई करते हुए तस्वीर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है। मामला थाना क्षेत्र के सिमरी का है, जहां मामा की आपसी लड़ाई में एक भांजे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार गत 11 जून 2020 को थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच आपसी लड़ाई हुई थी इस घटना के बाद एक पक्ष द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी जिसमें उक्त युवक का नाम भी दर्द था इस घटना के बाद पुलिस द्वारा उक्त युवक को छोड़कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि सभी जमानत पर बाहर हैं। बुधवार की रात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छात्र ने बताया कि गत 3 वर्ष पूर्व वह अपने मामा के यहां शादी में आया था, लेकर लड़ाई के समय वह अपने घर लौट चुका था, फिर भी प्राथमिकी में उसका नाम दर्ज करा दिया गया था। उक्त छात्र ने बताया कि इस समय वह पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है, उसकी परीक्षा नजदीक है, इसी कारण वह हाजत में बंद होकर भी पढ़ाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए छात्र ने बताया कि इस लड़ाई झगड़ा से उसका कोई संबंध नहीं रहा है और ना ही झगड़ा के कारणों का ही उसे कुछ पता है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।