विद्यापतिनगर इलाके में अपनी शैक्षणिक व अनुशासनिक विरासत को विशिष्ट आयाम स्थापित करने वाले विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर दक्षिण में गुरूवार को नये प्रभारी प्राचार्य के रुप में अमित भूषण ने पदभार संभाला। विभागीय निर्देश के आलोक में सेवानिवृत प्राचार्य रामराजी पोद्दार ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवैसिंहपुर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 18 पर 72 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवा सिंहपुर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 18 पर बुधवार को 72 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत की गई उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के नोडल प्रभारी डॉ सुजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 72 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच उनकी टीम के द्वारा किया गया जिसमें गंभीर रूप से बीमार 5 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर एवं दो बच्चों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया मौके पर आरबीएस के डॉक्टर नफीस अंसारी फार्मासिस्ट कुंदन कुमार आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका के साथ अन्य लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के राजा चौक स्थित कॉटिल्या एकेडमी में आंतरिक जांच परीक्षा आयोजित की गई, इसमें कक्षा नौवीं, दसवीं तथा बारहवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । परीक्षा नियंत्रक सह सामाजिक विज्ञान के शिक्षक विकास कुमार सिंह ने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग विषयों की परीक्षा आयोजित की जाती हैं, इससे छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है साथ ही उन्हें अपने विषय को सुदृढ़ करने में सहायता मिलती हैं, श्री सिंह ने बताया कि कक्षा नौवीं, दसवीं तथा बारहवीं के छात्रों की संयुक्त परीक्षा ली गई, जिसमें सामाजिक विज्ञान के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं, परिणाम अगले सप्ताह को घोषित किया जाएगा । निदेशक विकास कुमार पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कॉटिल्या एकेडमी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता है, इसके लिए संस्थान द्वारा सप्ताह में एक बार आंतरिक ज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिससे छात्रों में परीक्षा भवन में उत्पन्न होने वाले डर को कम किया जा सके, इसी कड़ी में आज विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं की आंतरिक जांच परीक्षा ली गई है, इस प्रकार की परीक्षा बोर्ड परीक्षा शुरू होने तक जारी रहेगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लहेरिया चौक के समीप एक महिला का चोरी चुपके वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपने अंदाज में उसे बिजली के पोल में बांध कर जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक आस पड़ोस में काम करने वाले एक युवक एक महिला का वीडियो बना लिया था। महिला की जानकारी के बाद उसके पति ने अपने घर में लगे कैमरे की सघनता से छानबीन करने के उपरांत कथित तौर पर वीडियो बनाने वाले युवक को बुधवार की सुबह अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद युवक के मोबाइल फोन की सघनता से छानबीन की। जिसमें उक्त वीडियो पाएं जानें पर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए पास के ही बिजली के एक पोल में बांध दिया। युवक की पहचान शेरपुर गांव के वार्ड 5 निवासी राजकुमार दास के पुत्र विजय कुमार (32) के रुप में हुई है। वह पास में ही राजमिस्त्री का काम करता था। सुचना पर एएसआई शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बंधक बने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पति मऊ बाजार वार्ड 11 निवासी गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि गत 27 नवंबर को युक्त युवक ने मेरे घर में पिछे की दिशा से प्रवेश कर मेरी पत्नी का चोरी चुपके वीडियो बना लिया था। जब इसका आभास मेरी पत्नी कल्पना देवी को हुआ तो इसकी जानकारी मुझे दी। मैंने अपने घर में लगे कैमरे में वीडियो की सघनता से छानबीन की तो सारा माजरा समझ में आया। इसके बाद युवक को चिन्हित करते हुए उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अग्रेतर कार्यवायी में जुटी है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। प्रखंड के तीन पंचायतों में चल रही सरकारी योजनाओं की स्थिति का जांच किया गया। विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड के बाजिदपुर, मनियारपुर और बंगराहा के तीन पंचायतों में चल रहे सरकारी योजनाओं की जांच क्रमशः डीसीएलआर जन्मजेय कुमार,बीडीओ प्रकृति नयनम और सीओ अजय कुमार ने किया। नल - जल योजना, मनरेगा, पीएम आवास, पंचायत सरकार भवन, स्कूल समेत का जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में चल रहीं योजनाओं का नियमित जांच व भौतिक स्थिति के सत्यापन के लिए जांच चल रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीण सड़क की स्थिति, खरीद केंद्र, भू राजस्व की स्थिति ,पंचायत सरकार भवन समेत 15 बिंदुओं पर जांच किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ कमियां है लेकिन संतोष जनक है। जांच रिपोर्ट विभाग को सौप दिया गया है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखण्ड से रत्नसंकर भारद्वाज ने बताया की पर्यावरण से धरती का घनिष्ठ संबंध है। इस संबंध की डोर को मजबूती से बांधे रखने में पेड़ों का बड़ा महत्व है। लेकिन इन संबंधों को नजरअंदाज कर जिस तरह से वृक्षों की बेहिसाब कटाई हो रही है, उससे धरती की हरियाली गायब होती जा रही है। परिणामस्वरूप कंक्रीट के जंगलों के बीच आज हम छांव को तरस रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इन हालातों के जनक भी हम ही हैं। वन विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा भी पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें मनरेगा द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम भी काफी सहायक साबित हो रहे हैं। विद्यापतिनगर प्रखंड में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पौधरोपण का कार्यक्रम चल रहा है। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार भी मिल रहा है। मनरेगा के तहत सरकारी व निजी भूमि पर फलदार पौधों के साथ-साथ सागवान, सखुआ, गम्हार आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। नहर, सड़कों के किनारे अथवा गांव की किसी भी गैरमजरूआ जमीन में पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। मनरेगा के तहत नर्सरी भी विकसित करने की योजना है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यपातीं प्रखंड अंतर्गत साहिट पंचायत में हर रोज निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं होने के कारण गांव की प्रमुख सड़कों और क्षेत्र की खाली स्थानों पर फेका जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से पंचायत के चारों तरफ गंदगी और बदबू फैल रही है। जिस कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए साहिट पंचायत में कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिसकी वजह से ग्रामीण कचरे को रोड के किनारे फेंक देते हैं। जिससे वहां हमेशा बदबू आती रहती है। राजा चौक रोड पर और पंचायत के कई स्थानों पर खुले में कचरा डंप किया जा रहा है। कचरा से आसपास की आबादी में काफी बदबू फैलती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी नाक पर रुमाल रखकर आना जाना पड़ता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर में स्वर्ण व्यवसाई से हुई लूट के मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बाजिदपुर-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग पर कलीमी नगर गांव के पास स्वर्ण व्यवसायी धीरेंद्र कुमार से अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक लूट ली थी। घटना तब हुई जब विद्यापतिधाम से अपनी दुकान बंद कर वह लौट रहे थे कि कलीमी नगर गांव के पास पांच की संख्या में अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए और उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। इससे भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस संदिग्धों के बारे में पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी कर रही हैं। डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। अपराधी पकड़े जाएंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर पंचायत के वार्ड 14 के ग्रामीण बदहाल सड़क से आवागमन करने को मजबूर है। ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उबड खाबड वाले रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। बारिश के समय से इस सडक की सूरत बदल गई हैं। आलम यह हैं कि मार्ग में छोटे-बड़े गड्डों ने स्थाई स्थान बना लिया हैं। मार्ग में पैदल चलना मुश्किल होता है। दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं । ग्रामीणों का कहना कि एक ओर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना से सडकों का जाल बिछाया जा रहा हैं तो इस मार्ग को क्यूं भुला दिया गया हैं जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भलीभांति परिचित करा दिया गया हैं।ग्रामीणों में रोष हैं उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देते हुए शीघ्र ही पक्का मार्ग बनवाया जाए। टोला वासियों के अलावा किसान, स्कूली छात्र आने जाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। बावजूद इसके इसकी फिक्र न तो स्थानीय प्रशासन को हैं और ना ही संबंधित विभाग को। कच्चा मार्ग होने के कारण जरा सी बरसात में यह मार्ग न केवल पानी में तब्दील हो जाता बल्कि सामान्य मौसम में भी ऊबड खाबड के हालात बने रहते हैं।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
विद्यापतिनगर के विद्यापतिधाम से काली मंदिर तक रेलवे के एक किलोमीटर की सड़क कई सालों खरब पड़े हुए थे। जिन्हें रेलवे द्वारा करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण कराया गया था। इस सड़क के निर्माण में ठेकेदार जिस मेटेरियल का उपयोग कर रहा है। उसे जांचने के लिए आज इंजीनियर विनोद कुमार पहुंचे। उन्होंने सड़क की तीन अलग-अलग जगह से कोरकटिंग करवाई गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
