विद्यापतिनगर में स्वर्ण व्यवसाई से हुई लूट के मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बाजिदपुर-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग पर कलीमी नगर गांव के पास स्वर्ण व्यवसायी धीरेंद्र कुमार से अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक लूट ली थी। घटना तब हुई जब विद्यापतिधाम से अपनी दुकान बंद कर वह लौट रहे थे कि कलीमी नगर गांव के पास पांच की संख्या में अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए और उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। इससे भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस संदिग्धों के बारे में पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी कर रही हैं। डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। अपराधी पकड़े जाएंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
