विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में अन्नदाताओं को खाद के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक तरफ किसानों को खाद नहीं मिल रही है, तो दूसरी तरफ प्रखंड में खुलेआम खाद की कालाबाजारी की जा रही है. जो किसान महंगे दामों में खाद खरीद रहे हैं, सिर्फ उन्हें ही खाद दी जा रही है. किसानों का आरोप है कि वो ज्यादा दाम पर यूरिया लेने को मजबूर हैं.खाद की किल्लत से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रवि फसल की बुवाई के बाद किसान अपने खेतों में गेहूं की पहली पटवन के बाद खाद खरीदने के लिए बाजारों में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, बाजारों की कई दुकानों में खाद की कालाबजारी हो रही है. 400 रुपए प्रति बैग की दर से दिनभर खाद दी जा रही है. लेकिन कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी इस पर संज्ञान नहीं लेता. किसानों ने बताया कि सेवा सहकारी समितियों पर यूरिया का खाद का कटा ₹270 में मिलता है, जबकि दुकानों पर 300 से 400 के बीच में मिलता है। उनके साथ अन्य प्रोडक्ट भी खरीदने पर मजबूर करते हैं।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

विद्यापतिनगर विश्व मृदा दिवस के मौके पर सोमवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित प्रत्यक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने की, वही संचालन अभिनाश भारद्वाज ने किया। इस मौके पर जिन किसानों की मिट्टी जांच की गई थी उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया। किसानों को मिट्टी के जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बीएओ ने कहा कि मिट्टी के जांच से ही पता चलता है कि किस मिट्टी में किस उर्वरक तथा सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी है एवं इसका उपचार क्या है। मिट्टी जांच से उर्वरा शक्ति का सही आकलन किया जाता है। किसान भाई वर्षों के अनुभवों के बावजूद भी अपनी खेत की उर्वरा शक्ति का सही आकलन नहीं कर पाते हैं। धीरे धीरे पोषक तत्व की कमी मिट्टी में होने लगती है। इसका लक्षण धीरे-धीरे पौधों में देर से दिखाई देता है। इसका उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी पोषक तत्व के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद भी निरंतर सामान्य मात्रा में पोषक तत्व को मिट्टी में डाल देते हैं। ऐसा करना आर्थिक तथा मिट्टी के स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टिकोण से हानिकारक है। मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखना आवश्यक है। जिससे आने वाली पीढ़ी को भोजन प्राप्त हो सके। स्वस्थ मिट्टी से ही स्वस्थ अन्न प्राप्त होता है। मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मिट्टी की जांच के आधार पर मिट्टी का पोषण प्रबंधन आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखकर हर वर्ष 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। किसान खेतों में रासायनिक खाद का कम उपयोग करें। इसके जगह पर जैविक खाद का उपयोग अधिक लाभकारी होगा। इस मौके पर बीएचओ राकेश कुमार, एटीएम मधुकर श्लोक, कृषि समन्वयक प्रभात कुमार, अमर महतो, किसान सलाहकार अशोक कुमार, उषा देवी, महेश कुमार, अमरनाथ महतो, शंकर कुमार, रंधीर कुमार, सुरेश प्रसाद राय सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

सरकार द्वारा एक तरफ स्वच्छता अभियान को गति दिया जा रहा हैं वही हाजीपुर बछवाड़ा रेल खंड के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन विद्यापतिधाम इस स्वच्छता अभियान से दूर नजर आ रहा है। विद्यापतिधाम स्टेशन के प्लेटफार्म पर सफाई के अभाव में गंदगी पटा रहता है। हजारों की संख्या में प्रतिदिन विद्यापतिधाम मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते है और ट्रेन से सफर करते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के किसान पैक्स में धान खरीद की शिथिलता के कारण बिचौलिए के हाथ धान बेचने को मजबूर बने है। बताया गया है की प्रखंड में 14 पैक्सों में से तीन पैक्स सुपारसिड है। जिस कारण 11 पैक्स में किसानों के धान की खरीद किए जाने की बात बताई जा रही है। जिस पैक्स में धान खरीद की शिथिलता से किसान बिचौलिए के हाथो औने पौने दाम में धान बेचने को मजबूर बने है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खेती के जरिए अब तक कई लोग लाखों की कमाई कर चुके हैं। किसान आज भी उपेक्षा के शिकार हैं, जबकि एक किसान सबसे ज्यादा मेहनत करता है, लेकिन उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाता। हालांकि अब किसान नई तकनीकों का प्रयोग कर अपने फसलों का सही दाम निकाल ले रहे हैं। आज हम विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई के एक किसान ग्रीश कुमार के बारे में बात करेंगे, जो नींबू उगाते है। ग्रीश नींबू की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर की तरह अब गांवों की गलियों में भी साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। डोर टू डोर कचरा उठाव होना है, इसके लिए दूसरे फेज में विद्यापतिनगर प्रखंड के तीन पंचायतों को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। वर्तमान में गढ़सिसई पंचायत में कचरा प्रबंधन को लेकर करीब साढ़े सात लाख की लागत से कचरा संग्राहलय केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

*ताजपुर के चतुर्दिक विकास के लिए मतदाता हमें विजयी बनाएं- बंदना ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी ने ईवीएम के क्रम संख्या-5 टमटम छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का अपील नगर परिषद क्षेत्र के भेरोखरा में मतदाताओं से करते हुए कहा कि यह जीत हमारी नहीं ताजपुर की होगी. हमारी टीम पीड़ित- परेशान जनता की सेवा में अनवरत लगी रहेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद यहाँ के जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहना, उनकी समस्या सुनना, समाधान कराना मुनासिब नहीं समझते. जनता की कार्यों को कराने के बजाय वे अपना निजी विकास में अनैतिक तरीके से लगे रहते है. यही कारण है कि ताजपुर समस्याओं के मकड़जाल में फंसा पड़ा है. महिला नेत्री ने कहा कि हमारी टीम को समस्या, उसका समाधान, आवेदन लिखने, अधिकारी से वार्ता करने, संघर्ष के तरीके अख्तियार करने की जानकारी है. जनता हमें जीताकर अध्यक्ष पद पर विराजमान करें. मौके पर मो० मुन्ना, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भुखलू साह, मो० एजाज, बासुदेव राय, संजीव राय आदि मौजूद थे.

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138 वी जयंती प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का सफल संचालन शिक्षक शिवनाथ चौधरी व विमल कुमार साह ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका किरण कुमारी, रेनू कुमारी, विमला कुमारी, सपना कुमारी, इन्दिरा कुमारी,रासदा फर्रुख के द्वारा गाए गए भजन व दुआ से की गई

जिला वकील संघ समस्तीपुर के सभा कक्ष में दिन के 03:30बजे से अधिवक्ता दिवस के अवसर पर जो की डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिन के उपलक्ष में मनाया जाता है,संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री मति किरण सिंह ने की।मंच संचालन रणजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना जी ने किया। वक्ता के रूप में संघ के सचिव श्री विमल किशोर राय, श्री मनोज कुमार गुप्ता, श्री संजय कुमार बबलू,ठाकुर विक्रम सिंह, रक्षिंदा जोहैर,ललित कुमार,असगर ईमाम ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवम अधिवक्ता दिवस पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश चौधरी, प्रदीप कुमार,ठाकुर नारायण जी प्रणव,अमित कुमार झा,राम कुमार झा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव,सिबोतोष आचार्य, डाo अरुण कुमार यादव एवम बहुत सारे अधिवक्ता उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 14 साल से मारपीट करने के मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत के दानी टोल निवासी रामईश्वर राय के पुत्र डोमन राय जिस पर थाने में 2004 में पड़ोसी को गोली मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लंबे समय से न्यायालय में पेशी पर पेश न होने के कारण न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।