विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत वार्ड 15 में बने सामुदायिक शौचालय में वर्षों से लटका हैं टाला। हरिजन टोला में लोहिया स्वच्छता के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाये गए सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। जिसकी वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। गांव के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से लगे ताले को खुलवाने की मांग कई बार की है।ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छ रखने व खुले में शौच जाने से रोकने के लिए पंचायत निधि से लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। देखरेख व साफ-सफाई की जिम्मेदारी किसके जिम्मे हैं किसी को पता नहीं हैं। वार्ड 15 में वित्तीय वर्ष 2018 व 19 में साढ़े छह लाख की लागत से महिला व पुरुष के लिए दो सीटर शौचालय बनवाया गया था, लेकिन गांव वालों का कहना है बने शौचालय में ताला लटकता रहता है। जिसकी वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। मुखिया व सचिव से ताला खुलवाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विद्यापतिनगर प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में वार्षिक खेल दक्ष प्रतियोगिता की सफलता को लेकर बीईओ शबनम कुमारी ने समीक्षा बैठक की। 13 व 14 दिसंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में 41 स्कूलों के सैकड़ों छात्र अपना जौहर दिखाएंगे।जिसमे 32 मध्य व 9 प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 100 व 800 मिटेर दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, खोखो, कबड्डी फुटबॉल और बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता होगी

विद्यापति स्मारक चौक स्थित बाजार में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड द्वारा वित्तीय डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला से आये हुए बैंक सलाहकार मिलाल रंजन ने लोगों से वित्तीय लेनदेन करने को ले जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल वित्तीय साक्षरता के तहत लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लेनदेन करने को ले डिजिटल माध्यम से लेनदेन में लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने लोगों से बैंक द्वारा लिए गए ऋण को समय अवधि पर जमा कर कर्ज अदायगी से मुक्त हो सकेगा।

प्रखंड के सिमरी पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बद से बदतर है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों से ज्यादा अस्पतालों को इलाज की जरूरत है। स्वास्थ्य उपकेंद्र सिमरी क्षेत्र की करीब दस हजार आबादी के इलाज की जिम्मेदारी एक चिकित्सक पर है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या दशा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित बढ़ौना पंचायत में 3 वर्ष पहले बना सार्वजनिक शौचालय बदहाल हो गया है। गंदगी इतनी है कि दुर्गंध के चलते खड़ा होना भी मुश्किल है। पेशाब घर की भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण शौचालय में जलाबन रखने में उपयोग करते हैं। बावजूद कोई जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।ग्राम पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर के दो सीटों वाला शौचालय, स्नान घर और मूत्रालय बनवाया गया था। कुछ दिनों तक तो यहां पर साफ-सफाई ठीक ठाक से होती रही, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ इस कि बदहाली भी शुरू हो गई। गंदगी के चलते लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। शौचालय में लगी टोटी व पानी की टंकी भी टूट कर बेकार हो गए हैं। दीवार, फर्श, दरवाजा सब गायब हो गए हैं। शौचालय के आस-पास गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान मुखिया शौचालय की स्थिति देखकर गए हैं लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया। वहीं जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है। एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है, तो वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के चतरा-बंगराहा मुख्य सड़क की बनी दयनीय हालत सरकारी दावे को उल्टे साबित कर रही है। प्रखंड व अनुमंडल को जोड़ने वाली इस सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है। यह सड़क आज पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस जर्जर सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक व राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।इस सड़क से होकर जाने में लोगों को काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही राहगीरों को अर्थ के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। लेकिन कई साल पहले बने इस सड़क का सही से रख रखाव व समय पर मरम्मत नहीं होने से आज इसकी हालत काफी खस्ता हो गई है। पूरी सड़क पर से पिच व गिट्टी उखड़ गया है। अब तो सड़क से बोल्डर भी उखड़ने लगा है जिससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। खराब सड़क की वजह से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विद्यापतिनगर तरंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन प्रखंड के विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण में आयोजित किया गया जिसमें लंबी कूद, 100 मीटर गति दौड़, 800 मीटर दौड़, ऊँची कूद में कुल 4 विधाओं में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के सिमरी पंचायत में बुधवार को उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने निरीक्षण कर विभिन्न विकासीय योजनाओं का जांच किया। डीडीसी ने निरीक्षण के दौरान पैक्स गोदाम में रखे दर्जनों गैस सिलेंडर को देख बिफर पड़े और गोदाम प्रबंधक की जमकर फटकार लगाते हुए सिलेंडर को हटाने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति निराशा जनक होने के कारण पैक्स अध्यक्ष को किसानों के साथ मीटिंग कर पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति करने के लिए किसानों को प्रेरित करने की बात कहीं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड में इन दिनों नए आधार कार्ड बनाने, पुराने आधार कार्डों में सुधार कराने अन्य किसी भी तरह का संशोधन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा केवल प्रखंड कार्यालय में एक मशीन की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र पर हर रोज काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपने आधार कार्ड में गलती सुधार कराने आए लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से अपने लड़के के आधार कार्ड में हुई गलती ठीक कराने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनका नंबर आने, भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें हर बार वापस लौटना पड़ रहा है। आधार केंद्र के माध्यम से नये आधार कार्ड बनाने आधार कार्डों में संशोधन करने वाली आपरेटर संजय कुमार का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से एवं कुछ अन्य तकनीकी परेशानी के कारण काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीडीओ को कई बार सर्वर के विषय में कहा गया हैं लेकिन अभी तक इस ओर कुव्ह पहल नहीं किया गया। अगले सप्ताह तक समस्या दूर होने की संभावना है। अगर सही से सर्वर काम करें तो आधार कार्ड बनवाने वालों आधार कार्ड में किसी भी तरह की गलती ठीक कराने वालों को परेशानी नहीं होगी। इन दिनों रोजाना प्रखंड कार्यालय में भीड़ लगना आम बात है।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर में नलजल योजना का क्रियान्वयन होने से पहले ही ग्रामीणों को जोरदार झटका लग गया है। स्टार्टर के साथ मोटर भी शार्ट सर्किट से खराब हो गई है। जिसके कारण लोगों के घरों में पानी सप्लाई बाधित हो गया है। यह स्थिति एक सप्ताह से बनी हुई है। क्रियान्वयन एजेंसी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार की मुहिम को झटका लग रहा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का आकार धरातल पर सफल नहीं हो रहा है। गांव में पीएचइडी विभाग के द्वारा निर्मित नल जल योजना का बहुत ही खराब हाल है। कभी पाइप में लिकेज तो कभी टोटी खोल कर ले जा रहे चोर तो कभी स्टार्टर जलने से पानी आपूर्ति ठप यहां के दिनचर्या में शामिल हो गया है। अब तो मोटर में भी शार्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है। क्रियान्वयन समिति की बदौलत पीएचइडी विभाग को सौंपा गया। पहले तो कार्य कराने में एजेंसी को ज्यादा समय लग गया। जब कार्य लेट लतीफ संपन्न हुआ तो सिस्टम की गड़बड़ी के कारण पानी सप्लाई बंद हो गया। जिस कारण लोगों को स्वच्छ पानी देने की योजना धरातल पर दम तोड़ रही है। इस संबंध में जब ऑपरेटर से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि स्टार्टर व मोटर दोनों खराब हो गया है। एजेंसी को इसकी जानकारी दी गई है। लेकिन वे लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई टोटी भी खोल लिया गया है। पाइप में छिद्र कई जगह होने से पानी सप्लाई में लोग बाधा डाल रहे हैं।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।