बेटा और बेटी दोनों एक पहलू के दो सिक्के हैं। दोनों को समान शिक्षा और अधिकार दिया जाए ताकि दोनों में विकास होने से राज्य के साथ ही साथ देश गौरवान्वित हो।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित एक महिला दिल्ली से अगरतला इलाज कराने के लिए बेटे के साथ जा रही थी। हाजीपुर के पास उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब तक ट्रेन विद्यापतिधाम पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई। शव को उतारने के लिए अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 21 मिनट तक विद्यापतिधाम स्टेशन पर रोका गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के गांव में पिछले करीब 18 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में शनिवार को पानी टंकी पर ग्रामीण एकत्रित हुए। जिसमें ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि उनके घरों में समय से सप्लाई की जाए। ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना ना पड़े। इसके लिए वे पहले भी अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, अभी तक उनकी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने कहा कि अब एक दिन भी पानी के बिना बिताना मुश्किल हो जाता है। जबकि उनके घरों में सप्ताहभर तक पानी नहीं आता। जिस कारण उन्हें दूसरों के चापाकल से पानी लेकर आना पड़ रहा है। या फिर वे पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में पिछले 18 दिनों से पानी सप्लाई बंद हैं। समस्या को लेकर पीएचईडी के जेई, एसडीओ एवं एजकुटिव आदि अधिकारियों से शिकायत कर रखी है। उन्होंने गुहार लगाई कि मुहल्ले में समय पर नियमित रूप से पानी की सप्लाई जल्द शुरू की जाए।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बाजिदपुर स्थित संत मेरी स्कूल में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यापति स्मारक चौक पर अतिथियों ने मशाल जलाकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा किसंत मैरी पब्लिक स्कूल शिक्षा जगत में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय में खेल प्रतियोगिता से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को गति मिलता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के साहिट पंचायत के वार्ड 10 में नाली का निर्माण शुरू होने से स्‍थानीय लोगों में खुशी है। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद जलजमाव और सड़ांध से निजात मिलने की उम्‍मीद है। स्‍थानीय ग्रामीण गांव में नाली बनाने के लिए काफी समय से जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि स्‍थानीय प्रमुख की पहल पर दस नम्बर वार्ड में नाली का निर्माण हो रहा है। पंचायत समिति द्वारा नाली निर्माण का कार्य शुरू किए जाने से ग्रामीण खुश हैं। लोग इस बात से खुश हो रहे हैं कि काफी दिनों बाद सड़क पर बहने वाली नाली के पानी से छुटकारा मिलने वाला है। गांव के लोग पिछले कई सालों से नाली के गंदे पानी से होकर मजबूरी वश आना-जाना कर रहे थे। नाली नहीं होने से गंदगी भर जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। गंदा पानी बहने से उक्त जगह पर गंभीर रोग का संक्रमण बढ़ने का संभावना बढ़ रहा था। गंदे पानी की सडांध से लोग काफी परेशान रहते थे। घर से साफ-सुथरा होकर सफर पर निकलने वाले लोग बाजार में पहुंचते ही व्‍यवस्‍था को कोसते थे। गंदा पानी बहने से सड़क की स्थिति नरक से बदतर हो गई थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में मुखिया मुकेश कुमार के द्वारा ईंट सोलिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से ईंट सोलिंग कार्य शुरू किया गया है। बताते चलें कि पिछले एक दशक से वार्ड संख्या चार में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आने- जाने में काफी समस्या होती थी। गांव जाने वाली सड़क की हालत बदहाल थी। इस कारण मोहल्ले के वासियों को मुख्य सड़क तक जाने-आने में काफी फजीहत झेलनी पड़ती थी। मोहल्ले के बच्चे पानी से गुजर कर पढ़ने के लिए विद्यालय जाने को मजबूर थे। वहीं बरसात के समय गली होने के कारण एक से डेढ़ फीट पानी के जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोहल्ले वासियों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया ने इसे संज्ञान में लेते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से लोगों में खुशी व्याप्त है। लोगों ने बताया कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ईंट सोलिंग का कार्य शुरू किया गया है। सड़क के नीचे दबे ईंटों को उखाड़ कर मिट्टी भरकर खरंजा करण का कार्य किया जा रहा है, दो से तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य हो जाएगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि वर्षों से मोहल्ला वासी एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे थे। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले के वासियों खुशी व्याप्त है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के विभिन्न पोखर के भिंडा किनारे बसे हुए गरीब भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने की कार्रवाई के खिलाफ एवं तमाम भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन देने की मांग को लेकर सीपीआईएम की ओर से विद्यापतिनगर अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। गरीबों का घर उजाड़ना बंद करो सभी भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन मुहैया करो किसानों के लिए यूरिया खाद की किल्लत दूर करो आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड अर्जुन राय ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा की आज पूरे बिहार में हाई कोर्ट के हस्तक्षेप से पोखर भिंडा किनारे बसे हुए लोगों को उजाड़ने की कार्यवाही चल रही है इस कार्रवाई पर तुरंत रोक लगनी चाहिए और बिना वैकल्पिक इंतजाम के ऐसा किया जाना अन्यायपूर्ण है। इसका पुरजोर विरोध हमारी पार्टी करती है, और इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आज भी हजारों की संख्या में भूमिहीन परिवार हैं जिनको बसने के लिए 5 धुर भी जमीन नहीं और वहीं दूसरी ओर जमींदारों के पास वह हदबंदी से फाजिल सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा जमाए हुए है। जमींदारों से फाजिल जमीन लेकर गरीब भूमिहीनों के बीच अगर बट जाए तो एक भी भूमिहीन नहीं बचेगा।सीपीआईएम के अंचल सचिव कॉमरेड विधानचंद्र ने कहां गरीबों के हक अधिकार के लिए लड़ते हुए हमारे दर्जनों साथियों ने शहादत दिया है और हम इस कुर्बानी को बेकार नहीं होने देंगे भूमिहीनों की लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ी जाएगी। प्रदर्शन को सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड उपेंद्र राय राज्य सचिव एडवा नीलम देवी, रंजीत कुमार, रंधीर कुमार,राम गोबिन राय,राम सेवक राय, राम कांत यादव,राम नरेश यादव आदि ने संबोधित करते हुए गरीबों के इस जमीन की लड़ाई के साथ एकजुटता का इजहार किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर में पीएचईडी विभाग की लापरवाही का खामियाजा पिछले दस दिनों से पंचायत के लोग भुगत रहे हैं। महज एक मोटर के चलते हजारों घरों में पेयजल की आपूर्ति बंद है। सुबह से उठकर गांवों के लोग पानी के जुगाड़ में लग जाते हैं। जिन घरों में निजी बोरिग या चापाकल है, वहां से एक-दो बाल्टी ही पानी मिल पाता है। उसी से घर का पूरा कामकाज निपटाना होता है। जरूरत पड़ने पर फिर बाल्टी उठाकर पानी मांगने निकल पड़ते हैं। कभी इस घर तो कभी उस घर। करीब दस दिनों से ग्रामीण इस परेशानी से जूझ रहे हैं। पिछले एक साल में चार से पांच बार मोटर जला है, जिसे बदलने की जहमत विभाग नहीं उठा पा रहा है।पानी टंकी पर दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने पहुंच कर हंगामा किया और सड़क जाम करने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीओ ओर संवेदक को कई बार फोन किया गया लेकिन वह फोन नहीं उठाते हैं। गांव के प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लिए कनेक्शन दिया गया है। पर आलम है कि एक साल से घरों में पेयजल की आपूर्ति बंद है। वो इसलिए कि नल जल का मोटर खराब पड़ा है, जिसके आजतक बदला नहीं जा सका। ग्रामीणों ने कहा कि लगभग हजारों घरों में नल का कनेक्शन है, जिन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मोटर खराब होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। पानी के लिए सुबह से उठकर जद्दोजहद करनी पड़ती है। पर विभाग सुध नहीं ले रहा। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इसकी सूचना पीएचईडी विभाग के एसडीओ, जेई को अनेकों बार दी जा चुकी है। लेकिन मोटर को अबतक दुरुस्त नहीं किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप दिख रही है। प्रखंड के किसी भी पंचायत में योजना का सही से क्रियान्वय होता नहीं दिख रहा है। प्रखंड के अधिकांश वार्ड में नल जल योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। कहीं जल मीनार बना दिया गया है तो लाभुकों के घर तक नल का कनेक्शन नहीं पहुंचा है। वहीं जहां लाभुकों के घरों में कनेक्शन मिल गया है। वहां या तो लाभुकों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है या मिल भी रहा है तो उसकी गुणवत्ता काफी खराब है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि संवेदक और विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण से प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है।कहीं पानी लीकेज की समस्या है तो कहीं लाभुकों के कनेक्शन का । मुख्यमंत्री के इस कल्याणकारी योजना को संवेदक के द्वारा किसी भी पंचायत में कही भी किसी भी वार्ड में पूरा नही किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बार-बार संवेदक को बोला जा रहा है। लेकिन संवेदक के द्वारा ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन मिलाता है कि बहुत जल्द आपलोग को शुद्ध पीने को मिलेगा। लेकिन हालात जस के तस हैं। योजना के तहत सही से पानी स्पलाई नहीं होने के कारण से ग्रामीण आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।

विद्यापतिनगर प्रखंड के सिमरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में ईंट सोलिंग सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। मुसहरी टोल से सिमरी चौक जाने वाली सड़क से कन्या विद्यालय जाने के लिए एकमात्र ईंट सोलिंग सड़क बनी है, जिसकी स्थिति काफी दयनीय है। सड़क पर काफी गड्ढे बन गए हैं। जिससे राहगीरों को जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया के कार्यकाल में ईंट सोलिंग का काम हुआ था जो पांच सालों में जर्जर हो चुका है। पंचायत की एकाध सड़क को छोड़ दें तो बाकी सड़क की स्थिति ठीक ठाक है, लेकिन यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग वार्ड सदस्य के पास गए थे, लेकिन वार्ड सदस्य ने कहा कि वार्ड क्रियान्वयन का पैसा खत्म हो गया है। इसलिए यह सड़क अब हम नहीं बना पाएंगे। किसानों का कहना है कि फसल बुआई व कटाई इसी जर्जर रास्ते से होकर ट्रैक्टर पर फसल लोड कर फसल की ढुलाई होती है। सड़क अच्छी नहीं रहने के कारण मजदूर को रखकर घर तक फसल ले जाना पड़ता है। बरसात के दिनों सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क पर कीचड़ एवं गड्ढों में पानी भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग काम कर देर रात घर वापस आते हैं रास्ते में बने गड्ढे से परेशानी होती है।