विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के साहिट पंचायत के वार्ड 10 में नाली का निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद जलजमाव और सड़ांध से निजात मिलने की उम्मीद है। स्थानीय ग्रामीण गांव में नाली बनाने के लिए काफी समय से जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रमुख की पहल पर दस नम्बर वार्ड में नाली का निर्माण हो रहा है। पंचायत समिति द्वारा नाली निर्माण का कार्य शुरू किए जाने से ग्रामीण खुश हैं। लोग इस बात से खुश हो रहे हैं कि काफी दिनों बाद सड़क पर बहने वाली नाली के पानी से छुटकारा मिलने वाला है। गांव के लोग पिछले कई सालों से नाली के गंदे पानी से होकर मजबूरी वश आना-जाना कर रहे थे। नाली नहीं होने से गंदगी भर जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। गंदा पानी बहने से उक्त जगह पर गंभीर रोग का संक्रमण बढ़ने का संभावना बढ़ रहा था। गंदे पानी की सडांध से लोग काफी परेशान रहते थे। घर से साफ-सुथरा होकर सफर पर निकलने वाले लोग बाजार में पहुंचते ही व्यवस्था को कोसते थे। गंदा पानी बहने से सड़क की स्थिति नरक से बदतर हो गई थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
