आगामी 26 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर उनकी प्रतिमा का निर्माण कार्य में जोरशोर से विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में मूर्तिकार लगे हुए हैं। कारीगर प्रतिमा निर्माण में जुट गए हैं। ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। इनकी पूजा अर्चना सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी धूमधाम से किया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गत 16 दिसम्बर से लापता 10वीं की एक छात्रा शुक्रवार को विद्यापतिनगर थाना पहुंची, विद्यापतिनगर थाना पहुंचकर छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई । छात्रा निकटवर्ती बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 2 पंचायत की रहने वाली है, 16 दिसंबर को उक्त छात्रा बजरंगी चौक स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के पिता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी के लापता होने की बात कही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव से स्थानीय पुलिस के द्वारा गुरुवार की संध्या को नशे में धुत एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे थाना क्षेत्र के चतरा गांव वार्ड 15 निवासी परमानंद सिंह (55) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। सूचना पर गश्ती दल को छापेमारी के लिए भेजा गया। गश्ती दल ने उक्त पियक्कड़ को हंगामा करते गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उक्त पियक्कड़ को मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विद्यापतिनगर प्रखंड में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक युवक की हत्या कर उसका शव सिमरी पंचायत अंतर्गत बेरुआ चौर में ट्रांसफॉर्मर के नीचे फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है।दरअसल बेरुआ चौर में ग्रामीण खेती करते हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा खेत मे पानी पटवन के लिए बोडिंग चलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ा। जिसे देख आस पास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । देखते ही देखते उक्त स्थान पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यापतिनगर थाने को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुच गयी तथा ग्रामीणों की मदद से शव को चौर से बाहर निकलवाया ।
विद्यापतिनगर में बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते सड़कें सूनी दिखाई दी। जो वाहन चल रहे थे, वह भी एक दूसरे के पीछे वाहनों के पीछे लगी लाइटों के सहारे रेंगते दिखाई दिए। क्षेत्र में 20 मीटर के करीब दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के विद्यापतिधाम चौक, गढ़सिसई पंचवटी चौक, राजा चौक आदि जगहों पर बीच सड़क पर टैम्पू, टोटो, ई रिक्शा चालक लगा उठाते हैं सवारी जसकी वजह से स्कूली बच्चे राहगीरों को इस परेशानी से कब मिलेगा छुटकारा यातायात नियमों के विरुद्ध कार्रवाई न करने से वाहन चालक मनमानी पर उतारू है । इतना ही नहीं स्कूल व मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों का जहां मन चाहा वहीं वाहन खड़ा कर देते है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के छात्र रौशन कुमार ने श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2022 में समस्तीपुर जिला में अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिसमें क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिमरी कन्या स्कूल के छात्र रौशन कुमार ने वर्ग बारहवीं की श्रेणी में समस्तीपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर उनके परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर सिमरी गांव के वार्ड संख्या एक महावीर मंदिर के निकट मंगलवार की रात आग लगने से झोपड़ीनुमा दो दुकानें जलकर नष्ट हो गयी इनमें एक दुकान स्थानीय कामेश्वर राय की चाय नाश्ते व दूसरी दुकान उतीम महतो की साइकिल मरम्मती की थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में रविवार को नगर परिषद क्षेत्र ताजपुर, दलसिंहसराय, पटोरी व रोसड़ा के अलावा नगर पंचायत सरायरंजन में शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। पांचों क्षेत्र में औसतन प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसके साथ ही पांचों क्षेत्र के 894 प्रत्याशियों का भग्य ईवीएम में कैद हो गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान एडीएम अजय कुमार तिवारी ने बताया कि नगर परिषद ताजपुर में 66.90 %, दलसिंहसराय में 61.33 %, पटोरी में 59.86 % व रोसड़ा में सर्वाधिक 64.12 % मतदान हुआ। जबकि नगर पंचायत सरायरंजन में 71.66 % वोट पड़े। वोट होने के बाद सभी ईवीएम को सील कर ब्रज गृह में रखा जा रहा है। वज्र गृह समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बनाया गया है। इसके मद्देनजर समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रथम चरण के मतदान की गणना 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर परिसर में ही की जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावे अपनी निजी चापाकल और कुआं से कर पा रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
