विद्यापतिनगर प्रखंड में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक युवक की हत्या कर उसका शव सिमरी पंचायत अंतर्गत बेरुआ चौर में ट्रांसफॉर्मर के नीचे फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है।दरअसल बेरुआ चौर में ग्रामीण खेती करते हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा खेत मे पानी पटवन के लिए बोडिंग चलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ा। जिसे देख आस पास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । देखते ही देखते उक्त स्थान पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यापतिनगर थाने को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुच गयी तथा ग्रामीणों की मदद से शव को चौर से बाहर निकलवाया ।