विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव से स्थानीय पुलिस के द्वारा गुरुवार की संध्या को नशे में धुत एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे थाना क्षेत्र के चतरा गांव वार्ड 15 निवासी परमानंद सिंह (55) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। सूचना पर गश्ती दल को छापेमारी के लिए भेजा गया। गश्ती दल ने उक्त पियक्कड़ को हंगामा करते गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उक्त पियक्कड़ को मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
