विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई - सिमरी के बेरुआ चौर में बीते दिन हुई अज्ञात लाश की पहचान कर ली गई है। मृतक घटहो थाना के मनियारपुर पतैली गांव के कपिलेश्वर रजक का दामाद था। इस बाबत मृतक के भाई वैशाली जिला के देसरी थाना के सुल्तानपुर गांव के जितेंद्र रजक ने पुलिस को दिए बयान में कहा है की मेरा भाई मृतक धर्मेंद्र रजक घर से अपनी नवजात पुत्री के जन्म पर आयोजित छट्ठी के लिए घर से पतैली ससुराल के लिए चला था और ससुराल पहुंचकर फोन से मुझे पहुंचने की जानकारी दिया था।
विद्यापतिनगर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती गढ़सिसई पंचायत के बॉलीबाल ग्राउंड में रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर बाजार स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया, इस अवसर पर संस्थान द्वारा आयोजित एक समारोह में चयनित सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ वाजिदपुर दक्षिण के प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण एवं पूर्व प्रधानाध्यापक मोहन पासवान ने संयुक्त रूप से किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में वार्ड स्तर पर लोगों के घर तक नल का स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को लेकर सरकार ने करोड़ों की योजना चलायी और पानी टंकी निर्माण कार्य किया गया। जहां संचालक को जमीन के बदले एक व्यक्ति को ऑपरेटर के पद पर नौकरी, का झांसा देकर पानी टंकी लगवाया गया और पाइप लाइन में घटिया प्लास्टिक पाइप लाइन कनेक्शन दिया गया, जो कुछ दिन में टूट गया। पाइप भी उखाड़ कर कबाड़ी में बेच दिया गया। जिसके कारण जब भी पानी सप्लाई शुरू किया जाता है तो किसी के आंगन में तो घर के समीप सड़क पर, दरवाजे पर, फसल लगी खेतों में पानी जमा हो जाता है। सड़क किनारे पानी वेबजह बहता रहता हैं। जलजमाव कीचड़ से वाहन चालक एवं राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। ऑपरेटर को शिकायत की जाती है। लेकिन उसका कोई असर नहीं होता। साहिट वार्ड 11 में संवेदक के द्वारा निर्मित पानी टंकी के संचालक से ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की है।
विद्यापतिनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण में विद्यापतिधाम पहुंचे एडीआरएम ने यहां की अव्यवस्था को देख बिफर पड़े। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य चीजों को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जाए,गौरतलब हो कि काफी दिनों से रेलवे स्टेशन के निरीक्षण नहीं हुआ था, जिसके चलते यहां की अव्यवस्थाएं काफी बढ़ गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या 07 में स्थित मध्य विद्यालय गढ़सिसई के छात्र-छात्राएं कड़ाके की ठंड में जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। वर्ग एक से आठवीं तक संचालित होनेवाले इस विद्यालय में कुल एक हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड की गढ़सिसई पंचायत स्थित वार्ड नंबर 5 में नल-जल योजना के तहत तीन साल पहले लगाई गई पानी की टंकी पिछले एक साल से फटी हुई हैं। जिससे आधे अधूरे गांवो में पानी सप्लाई होती हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगे पानी टंकी का चार्ज अभी तक पूर्व वार्ड सदस्य के पास ही हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से रतन शंकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के अंतर्गत पंचायत सरकार भवन जाने वाली रास्ते काफी जर्जर हालत में होने के कारण लोगों की आवाजाही में हो रही थी परेशानी। जिसपर बरसात के मौसम में जल जमाव से कीचड़ हो जाता था। जिसको लेकर मोबाइल वाणी में एक खबर रिकॉर्ड कराई गई थी। मोबाइल वाणी पर इस खबर को नियमित रूप से चलाया गया और मुखिया तक इस समस्या को पहुंचाया गया। जिसका असर यह हुआ कि मुखिया ने धमनी पोखर स्थित पंचायत भवन से मुख्य सड़क तक के ईंट सोलिंग का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू करवा दिया। यह ईंट सोलिंग पंचायत के 15वीं वित्त योजना से कराई जा रही हैं। इसकी लंबाई लगभग 300 फीट है। आये दिन पंचायत भवन आने वाले ग्रामीणों को कठिनाई होती थी जिसको लेकर ग्रामीणों की यह सड़क की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बन जाने से पंचायत भवन पर आने जाने में आसानी होगी।
शराबबंदी के कड़े कानून पर सवाल करने पर अधिकतर लोगों ने इसे सही करार दिया हैं। साथ ही कुछ लोगों ने इसे ओर कड़ा करने की सुझाव दिया हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के किसानों को वर्तमान समय में सब्जी कम भाव में बिक रही है। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हैं, तो वहीं बाजार में सब्जियों के दाम कम होने से उपभोक्ता खुश है। मंडियों में पत्तागोभी, टमाटर, आलू और प्याज के दाम 5 रुपए किलो से 10 रुपए किलो हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
