Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के बंगराहा पंचायत स्थित वार्ड 6 में पानी टंकी बने पांच वर्ष हो गए। जिससे दो सौ के आबादी वाले टोला में आज तक नलजल का पानी नहीं पहुंचा। निर्माण के पांच वर्ष बाद भी लोगों के लिए यह जलमीनार व नल परेशानी का सबब बन गया है। जनप्रतिनिधियों का गाहे-बेगाहे आना जाना रहता है। लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस टोला या जलमीनार की तरफ नहीं जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वार्ड 6 के वासियों ने बताया कि वर्षो से जलमीनार बनकर तैयार है। लेकिन पांच वर्ष में जलमीनार एक बूंद पानी नहीं दे सका जिसके कारण ग्राम वासियों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। सरकार की योजना है कि सभी घरों में नल से जल पहुंचाया जाएं। लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। जबकि इसमें लाखों की लागत से जलमीनार विगत पांच वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुका है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित सुरेंद्र पासवान के घर से सिमरी मुसहरी की ओर जाने वाले रास्ते पर 600 फीट की दूरी में 10 लाख रुपए की लागत से पंचायती राज के षष्ठम मद से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य मुखिया द्वारा बुधवार से शुरू कराया गया हैं। मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने कहा कि सड़क के बगैर किसी भी गांव व टोला का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता है। गांवों व टोलों के विकास केलिए सड़क का निर्माण होना आवश्यक है। यहां सड़क निर्माण की मांग बहुप्रतीक्षित थी। इस टोले के लोग अक्सर सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इसलिए पंचायती राज के षष्ठम योजना से यहां सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया। सड़क की सुविधा से वंचित टोलों व गांवों में अनेकों सड़कों का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण से अब तक इस क्षेत्र के अन्य गांव व टोला वंचित रह गया है उसमें सड़क का निर्माण कराने की प्रक्रिया जारी है। इधर, सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से इस टोले के लोगों ने जनप्रतिनिधि के प्रति खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अर्जुन राय, सौपेंद्र पासवान, शिबू राय, राजकुमार राय आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। साल के पहली दिन एक जनवरी को प्रखंड के हरपुर बोचहा गांव के दुमरदाह चौर स्थित प्रेम बिहार मनरेगा पार्क में हर साल की भांति इस साल भी पिकनिक मनाने के लिए जुटेंगे  हजारों लोग। जिसके लिए मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने तैयारी शुरू कर दिया है। जिला स्तर पर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित प्रेम बिहार मनरेगा पार्क में लगे वृच्छो की रंगाई, सफाई और शौंदरीय का काम युद्ध स्तर पर चालू करा दिया गया है। जहा जिला के अलावा अन्य जिलों से भी लोग हजारों की संख्या में आकर नए साल का जश्न मनाएगै। जिसके लिए अभी से मुखिया द्वारा आने वाले लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था किया जा रहा है। साथ ही एक जनवरी को पिकनिक के रूप में लगने वाले मेला में चाट, समोसा, लिट्टी, जलेबी के दुकानों के अलावा चटपटी दुकानों के लिए दुकानदारों ने भी अभी से जगह लेना शुरू कर दिया है। खिलौने और सिंगार के दुकानदार के साथ इस साल पिकनिक स्थल पर मनोरंजन के लिए खुला, घिरनी, बच्चो के लिए जंप आदि जैसी साधन भी पिकनिक स्थल पर आकर लगाना शुरू कर दिया है। मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने बताया की रोशनी, पेयजल आदि व्यवस्था के साथ सुरछा के लिए प्रशासन को भी जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो की दुमरदह चोर के पिकनिक स्थल पर हर साल लाखों की संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने आते है।  

विद्यापतिनगर चीन और कोरिया में कोविड-19 के बेतहाशा मामलों की बढ़ोतरी के बाद भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर से चली सतर्कता मुहिम के तहत अब जिले और प्रखंड स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने को तैयारियों में जुट गया है। बिहार के गया और दरभंगा में कोरोना पोजेटिव मरीज को देखते हुए विद्यापतिनगर पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाएं जल्द चाक-चौबंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिनमें अस्पतालों में बिस्तर उपलब्धता ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता ऑक्सीजन प्लांटस को पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त करने सहित अन्य एहतियाती कदम शामिल है।

विद्यापतिनगर स्थानीय पीएचसी के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में एएनएम साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा परिवार विकास पखवाड़ा में महिला बंध्याकरण, पुरूष नसबंदी पर सफल आयोजन करने पर चर्चा हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विद्यापति धाम मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला जारी रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर गांव में दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडा एवं रड से हमला कर दिया, जिसमें कई लोगों घायल हो गए । मामला थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के मड़वा गोपालपुर गांव की है, जहां आलू गद्दी पर बैठे एक युवक पर गांव के ही कतिपय लोगों ने अचानक हमला कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापति नगर प्रखण्ड के मंदिर के निकट ओम विवाह भवन के प्रांगण में 24 और 25 दिसंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। न्यायिक विषय पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण की शुरुआत रणजीत कुमार ने किया। इस प्रशिक्षण में संविधान के मूल अधिकार और युवा शक्ति के कार्य उद्देश्य पर मुख्य रूप से चर्चा किया गया