विद्यापतिनगर। सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित सुरेंद्र पासवान के घर से सिमरी मुसहरी की ओर जाने वाले रास्ते पर 600 फीट की दूरी में 10 लाख रुपए की लागत से पंचायती राज के षष्ठम मद से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य मुखिया द्वारा बुधवार से शुरू कराया गया हैं। मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने कहा कि सड़क के बगैर किसी भी गांव व टोला का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता है। गांवों व टोलों के विकास केलिए सड़क का निर्माण होना आवश्यक है। यहां सड़क निर्माण की मांग बहुप्रतीक्षित थी। इस टोले के लोग अक्सर सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इसलिए पंचायती राज के षष्ठम योजना से यहां सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया। सड़क की सुविधा से वंचित टोलों व गांवों में अनेकों सड़कों का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण से अब तक इस क्षेत्र के अन्य गांव व टोला वंचित रह गया है उसमें सड़क का निर्माण कराने की प्रक्रिया जारी है। इधर, सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से इस टोले के लोगों ने जनप्रतिनिधि के प्रति खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अर्जुन राय, सौपेंद्र पासवान, शिबू राय, राजकुमार राय आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
