विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के बंगराहा पंचायत स्थित वार्ड 6 में पानी टंकी बने पांच वर्ष हो गए। जिससे दो सौ के आबादी वाले टोला में आज तक नलजल का पानी नहीं पहुंचा। निर्माण के पांच वर्ष बाद भी लोगों के लिए यह जलमीनार व नल परेशानी का सबब बन गया है। जनप्रतिनिधियों का गाहे-बेगाहे आना जाना रहता है। लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस टोला या जलमीनार की तरफ नहीं जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वार्ड 6 के वासियों ने बताया कि वर्षो से जलमीनार बनकर तैयार है। लेकिन पांच वर्ष में जलमीनार एक बूंद पानी नहीं दे सका जिसके कारण ग्राम वासियों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। सरकार की योजना है कि सभी घरों में नल से जल पहुंचाया जाएं। लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। जबकि इसमें लाखों की लागत से जलमीनार विगत पांच वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुका है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
