विद्यापतिनगर। साल के पहली दिन एक जनवरी को प्रखंड के हरपुर बोचहा गांव के दुमरदाह चौर स्थित प्रेम बिहार मनरेगा पार्क में हर साल की भांति इस साल भी पिकनिक मनाने के लिए जुटेंगे  हजारों लोग। जिसके लिए मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने तैयारी शुरू कर दिया है। जिला स्तर पर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित प्रेम बिहार मनरेगा पार्क में लगे वृच्छो की रंगाई, सफाई और शौंदरीय का काम युद्ध स्तर पर चालू करा दिया गया है। जहा जिला के अलावा अन्य जिलों से भी लोग हजारों की संख्या में आकर नए साल का जश्न मनाएगै। जिसके लिए अभी से मुखिया द्वारा आने वाले लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था किया जा रहा है। साथ ही एक जनवरी को पिकनिक के रूप में लगने वाले मेला में चाट, समोसा, लिट्टी, जलेबी के दुकानों के अलावा चटपटी दुकानों के लिए दुकानदारों ने भी अभी से जगह लेना शुरू कर दिया है। खिलौने और सिंगार के दुकानदार के साथ इस साल पिकनिक स्थल पर मनोरंजन के लिए खुला, घिरनी, बच्चो के लिए जंप आदि जैसी साधन भी पिकनिक स्थल पर आकर लगाना शुरू कर दिया है। मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने बताया की रोशनी, पेयजल आदि व्यवस्था के साथ सुरछा के लिए प्रशासन को भी जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो की दुमरदह चोर के पिकनिक स्थल पर हर साल लाखों की संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने आते है।