विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई - सिमरी के बेरुआ चौर में बीते दिन हुई अज्ञात लाश की पहचान कर ली गई है। मृतक घटहो थाना के मनियारपुर पतैली गांव के कपिलेश्वर रजक का दामाद था। इस बाबत मृतक के भाई वैशाली जिला के देसरी थाना के सुल्तानपुर गांव के जितेंद्र रजक ने पुलिस को दिए बयान में कहा है की मेरा भाई मृतक धर्मेंद्र रजक घर से अपनी नवजात पुत्री के जन्म पर आयोजित छट्ठी के लिए घर से पतैली ससुराल के लिए चला था और ससुराल पहुंचकर फोन से मुझे पहुंचने की जानकारी दिया था।