बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से रतन शंकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के अंतर्गत पंचायत सरकार भवन जाने वाली रास्ते काफी जर्जर हालत में होने के कारण लोगों की आवाजाही में हो रही थी परेशानी। जिसपर बरसात के मौसम में जल जमाव से कीचड़ हो जाता था। जिसको लेकर मोबाइल वाणी में एक खबर रिकॉर्ड कराई गई थी। मोबाइल वाणी पर इस खबर को नियमित रूप से चलाया गया और मुखिया तक इस समस्या को पहुंचाया गया। जिसका असर यह हुआ कि मुखिया ने धमनी पोखर स्थित पंचायत भवन से मुख्य सड़क तक के ईंट सोलिंग का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू करवा दिया। यह ईंट सोलिंग पंचायत के 15वीं वित्त योजना से कराई जा रही हैं। इसकी लंबाई लगभग 300 फीट है। आये दिन पंचायत भवन आने वाले ग्रामीणों को कठिनाई होती थी जिसको लेकर ग्रामीणों की यह सड़क की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बन जाने से पंचायत भवन पर आने जाने में आसानी होगी।
