विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप दिख रही है। प्रखंड के किसी भी पंचायत में योजना का सही से क्रियान्वय होता नहीं दिख रहा है। प्रखंड के अधिकांश वार्ड में नल जल योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। कहीं जल मीनार बना दिया गया है तो लाभुकों के घर तक नल का कनेक्शन नहीं पहुंचा है। वहीं जहां लाभुकों के घरों में कनेक्शन मिल गया है। वहां या तो लाभुकों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है या मिल भी रहा है तो उसकी गुणवत्ता काफी खराब है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि संवेदक और विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण से प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है।कहीं पानी लीकेज की समस्या है तो कहीं लाभुकों के कनेक्शन का । मुख्यमंत्री के इस कल्याणकारी योजना को संवेदक के द्वारा किसी भी पंचायत में कही भी किसी भी वार्ड में पूरा नही किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बार-बार संवेदक को बोला जा रहा है। लेकिन संवेदक के द्वारा ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन मिलाता है कि बहुत जल्द आपलोग को शुद्ध पीने को मिलेगा। लेकिन हालात जस के तस हैं। योजना के तहत सही से पानी स्पलाई नहीं होने के कारण से ग्रामीण आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।