विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में मुखिया मुकेश कुमार के द्वारा ईंट सोलिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से ईंट सोलिंग कार्य शुरू किया गया है। बताते चलें कि पिछले एक दशक से वार्ड संख्या चार में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आने- जाने में काफी समस्या होती थी। गांव जाने वाली सड़क की हालत बदहाल थी। इस कारण मोहल्ले के वासियों को मुख्य सड़क तक जाने-आने में काफी फजीहत झेलनी पड़ती थी। मोहल्ले के बच्चे पानी से गुजर कर पढ़ने के लिए विद्यालय जाने को मजबूर थे। वहीं बरसात के समय गली होने के कारण एक से डेढ़ फीट पानी के जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोहल्ले वासियों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया ने इसे संज्ञान में लेते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से लोगों में खुशी व्याप्त है। लोगों ने बताया कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ईंट सोलिंग का कार्य शुरू किया गया है। सड़क के नीचे दबे ईंटों को उखाड़ कर मिट्टी भरकर खरंजा करण का कार्य किया जा रहा है, दो से तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य हो जाएगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि वर्षों से मोहल्ला वासी एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे थे। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले के वासियों खुशी व्याप्त है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।