विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के विभिन्न पोखर के भिंडा किनारे बसे हुए गरीब भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने की कार्रवाई के खिलाफ एवं तमाम भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन देने की मांग को लेकर सीपीआईएम की ओर से विद्यापतिनगर अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। गरीबों का घर उजाड़ना बंद करो सभी भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन मुहैया करो किसानों के लिए यूरिया खाद की किल्लत दूर करो आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड अर्जुन राय ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा की आज पूरे बिहार में हाई कोर्ट के हस्तक्षेप से पोखर भिंडा किनारे बसे हुए लोगों को उजाड़ने की कार्यवाही चल रही है इस कार्रवाई पर तुरंत रोक लगनी चाहिए और बिना वैकल्पिक इंतजाम के ऐसा किया जाना अन्यायपूर्ण है। इसका पुरजोर विरोध हमारी पार्टी करती है, और इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आज भी हजारों की संख्या में भूमिहीन परिवार हैं जिनको बसने के लिए 5 धुर भी जमीन नहीं और वहीं दूसरी ओर जमींदारों के पास वह हदबंदी से फाजिल सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा जमाए हुए है। जमींदारों से फाजिल जमीन लेकर गरीब भूमिहीनों के बीच अगर बट जाए तो एक भी भूमिहीन नहीं बचेगा।सीपीआईएम के अंचल सचिव कॉमरेड विधानचंद्र ने कहां गरीबों के हक अधिकार के लिए लड़ते हुए हमारे दर्जनों साथियों ने शहादत दिया है और हम इस कुर्बानी को बेकार नहीं होने देंगे भूमिहीनों की लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ी जाएगी। प्रदर्शन को सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड उपेंद्र राय राज्य सचिव एडवा नीलम देवी, रंजीत कुमार, रंधीर कुमार,राम गोबिन राय,राम सेवक राय, राम कांत यादव,राम नरेश यादव आदि ने संबोधित करते हुए गरीबों के इस जमीन की लड़ाई के साथ एकजुटता का इजहार किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।