विद्यापतिनगर प्रखंड के गांव में पिछले करीब 18 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में शनिवार को पानी टंकी पर ग्रामीण एकत्रित हुए। जिसमें ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि उनके घरों में समय से सप्लाई की जाए। ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना ना पड़े। इसके लिए वे पहले भी अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, अभी तक उनकी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने कहा कि अब एक दिन भी पानी के बिना बिताना मुश्किल हो जाता है। जबकि उनके घरों में सप्ताहभर तक पानी नहीं आता। जिस कारण उन्हें दूसरों के चापाकल से पानी लेकर आना पड़ रहा है। या फिर वे पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में पिछले 18 दिनों से पानी सप्लाई बंद हैं। समस्या को लेकर पीएचईडी के जेई, एसडीओ एवं एजकुटिव आदि अधिकारियों से शिकायत कर रखी है। उन्होंने गुहार लगाई कि मुहल्ले में समय पर नियमित रूप से पानी की सप्लाई जल्द शुरू की जाए।
