बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित बढ़ौना पंचायत में 3 वर्ष पहले बना सार्वजनिक शौचालय बदहाल हो गया है। गंदगी इतनी है कि दुर्गंध के चलते खड़ा होना भी मुश्किल है। पेशाब घर की भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण शौचालय में जलाबन रखने में उपयोग करते हैं। बावजूद कोई जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।ग्राम पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर के दो सीटों वाला शौचालय, स्नान घर और मूत्रालय बनवाया गया था। कुछ दिनों तक तो यहां पर साफ-सफाई ठीक ठाक से होती रही, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ इस कि बदहाली भी शुरू हो गई। गंदगी के चलते लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। शौचालय में लगी टोटी व पानी की टंकी भी टूट कर बेकार हो गए हैं। दीवार, फर्श, दरवाजा सब गायब हो गए हैं। शौचालय के आस-पास गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान मुखिया शौचालय की स्थिति देखकर गए हैं लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया। वहीं जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
