विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर पंचायत के वार्ड 14 के ग्रामीण बदहाल सड़क से आवागमन करने को मजबूर है। ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उबड खाबड वाले रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। बारिश के समय से इस सडक की सूरत बदल गई हैं। आलम यह हैं कि मार्ग में छोटे-बड़े गड्डों ने स्थाई स्थान बना लिया हैं। मार्ग में पैदल चलना मुश्किल होता है। दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं । ग्रामीणों का कहना कि एक ओर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना से सडकों का जाल बिछाया जा रहा हैं तो इस मार्ग को क्यूं भुला दिया गया हैं जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भलीभांति परिचित करा दिया गया हैं।ग्रामीणों में रोष हैं उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देते हुए शीघ्र ही पक्का मार्ग बनवाया जाए। टोला वासियों के अलावा किसान, स्कूली छात्र आने जाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। बावजूद इसके इसकी फिक्र न तो स्थानीय प्रशासन को हैं और ना ही संबंधित विभाग को। कच्चा मार्ग होने के कारण जरा सी बरसात में यह मार्ग न केवल पानी में तब्दील हो जाता बल्कि सामान्य मौसम में भी ऊबड खाबड के हालात बने रहते हैं।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।