दलसिंहसराय प्रीमियर लीग-2 का उद्घाटन मैच ‘हाशमी अवेंजर्स’ की टीम ने 4 विकेट से जीता स्थानीय छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में दलसिंहसराय प्रीमियर लीग-2 का शानदार शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को प्रथम मैच में महिंद्रा नेक्सजेन ब्लास्टर एवं हाशमी एवेंजर्स के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
युवा शक्ति विद्यापति नगर के बैनर तले विद्यापति नगर के 2 पंचायत में संविधान यात्रा 27 नवंबर 2022 को निकाला जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना में गुरुवार को दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच ऑपरेशन संस्कार अभियान चलाया। ऑपरेशन संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीपीओ ने बच्चों को अहंकार रहित संस्कार के निर्माण का मंत्र पढ़ाया। डीएसपी ने कहा कि बचपन मे भूल सुधार अच्छे संस्कार का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि संस्कार , अनुशासन , नैतिकता जोश व जुनून के साथ आत्मविश्वास का होना अतिआवश्यक है। इससे जहां चाह वहां राह का मार्ग प्रसस्त होता है। उन्होंने अपने स्कूली जीवन की कुछ घटनाओं को भी बच्चों के बीच रखा। जिसमें अभिभावक का बच्चों पर निगरानी को आवश्यक बताया। कहा इससे बच्चे जीवन के सही दिशा की ओर अग्रसर होते है। उन्होंने बताया कि सफल इंसान वही होते है जो अहंकार रहित मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है। उन्होंने बच्चों को रूटीन वद्ध तरीके से स्कूली जीवन जीने की बात कहीं। कहा गहरी नींद सोना, मनोरंजन व खेल कूद मेघावी जीवन मे अतिआवश्यक है। पढ़ाई के साथ – साथ इनका भी ध्यान रखा जाना सफलता का सोपान है। कार्यक्रम के बाद एसडीपीओ ने बारी- बारी से बच्चों से उनकी जिज्ञासा का अवलोकन करते हुए आज के कार्यक्रम से सीख मिलने की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने प्रारंभिक स्कूली जीवन में जिस लक्ष्य को प्राप्त करने की ठान लेंगें वह आसानी से मिल जाएगी। उन्होंने अध्ययन के क्षेत्र में बच्चों को अपने संघर्ष व सफलता की कहानी सुना कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक समेत छात्र मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की मौसम में बदलाव के अनुसार ही किसानों को खेती करना चाहिए। जिससे उनकी फसल अच्छी हो। मौसम के अनुसार ही जीव-जंतु का भी ख्याल रखना चाहिए
विद्यापति नगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना से करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत आने वाले गांव आज आजादी के कई दशक गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क से महरूम हैं। इस गांव में कोई बीमार भी पड़ जाता है तो उसे एक किलोमीटर दूर तक पीठ या खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो मरीज की स्थिति अस्पताल पहुंचने से पहले ही काफी बिगड़ जाती हैं।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार क्षेत्रीय सांसद, विधायक और संबंधित विभाग से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का पक्कीकरण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उन जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जहाँ कुछ दूर तक निजी जमीन के कारण सड़क की पक्कीकरण कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है।इस गांव से छोटे छोटे गांवों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। सड़क सुविधा नही होने से यह गांव विकास की दौड़ में भी पिछड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवक चाह कर भी गांव में कोई व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मनियारपुर कांचा व गढ़सिसई पंचायत में रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर कृषि विभाग व आत्मा के संयुक्त तत्वाधान में रबी किसान चौपाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। पटना के कलाकारों ने अपने अभिनय से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती व सूक्ष्म सिंचाई के बारे में जागरूक किया। रबी किसान चौपाल में फसल गीत, किसान जागरूकता गीत के साथ साथ कठपुतली नृत्य का भी आनंद ग्रामवासियों ने उठाया। बोल जमूरे बोल नुक्कड़ नाटक में पराली (पुआल) फसल अवशेष को जलाने से मना किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के शेरपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच बुधवार को बीडीओ प्रकृति नयनम ने किया। बता दे कि जिला अधिकारी के आदेश के बाद पंचायत के विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिसमें पंचायत में चल रही आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, नलजल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीडीएस दुकान के अलावे अन्य योजनाएं देखी गई। बीडीओ ने बताया कि जांच के दौरान कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम पाई गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार सरकार के वित्त वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। मंत्री अपने समर्थकों के साथ बढ़ौना, गढ़सिसई, साहिट आदि गांव का दौरा कर जनता से रुबरु होकर उनकी समस्याओं को सुना एवं जनता की समस्याओं को जल्द ही समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगिण विकास करना उनका पहला लक्ष्य है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर रोहतक हरियाणा में भाग लेने के लिए समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के एकता युवा मंडल सैदपुर से युवाओं का दल बिहार संपर्क क्रांति से दिल्ली होते हुए रोहतक हरियाणा के लिए रवाना हुआ| दल का नेतृत्व एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू कर रहे हैं| राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने वाले युवाओं में एकता युवा मंडल के संस्थापक मोहम्मद एजाज योग गुरु संजीत कुमार अंकुश कुमार मोहम्मद आफताब सचिन कुमार नीरज कुमार कास्यकार विजय कुमार धावक आदि शामिल है 28 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में पूरे देश के 300 से ज्यादा युवा भाग ले रहे हैं इस शिविर में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाने के लिए युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा शिविर में भाग ले रहे युवा एक दूसरे प्रदेश के भाषा और संस्कृति को जानने का कार्य करेंगे| हरियाणा युवा शक्ति के अध्यक्ष सुरेश राठी उड़ीसा के मधुसूदन दास दिल्ली के धर्मेंद्र कुमार आदि कई मशहूर राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इस शिविर में अपनी भुमिका प्रदर्शित करेगे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
