बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत आने वाले गांव आज आजादी के कई दशक गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क से महरूम हैं। इस गांव में कोई बीमार भी पड़ जाता है तो उसे एक किलोमीटर दूर तक पीठ या खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो मरीज की स्थिति अस्पताल पहुंचने से पहले ही काफी बिगड़ जाती हैं।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार क्षेत्रीय सांसद, विधायक और संबंधित विभाग से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का पक्कीकरण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उन जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जहाँ कुछ दूर तक निजी जमीन के कारण सड़क की पक्कीकरण कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है।इस गांव से छोटे छोटे गांवों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। सड़क सुविधा नही होने से यह गांव विकास की दौड़ में भी पिछड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवक चाह कर भी गांव में कोई व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।