विद्यापतिनगर। प्रखंड के तीन पंचायतों में चल रही सरकारी योजनाओं की स्थिति का जांच किया गया। विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड के बाजिदपुर, मनियारपुर और बंगराहा के तीन पंचायतों में चल रहे सरकारी योजनाओं की जांच क्रमशः डीसीएलआर जन्मजेय कुमार,बीडीओ प्रकृति नयनम और सीओ अजय कुमार ने किया। नल - जल योजना, मनरेगा, पीएम आवास, पंचायत सरकार भवन, स्कूल समेत का जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में चल रहीं योजनाओं का नियमित जांच व भौतिक स्थिति के सत्यापन के लिए जांच चल रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीण सड़क की स्थिति, खरीद केंद्र, भू राजस्व की स्थिति ,पंचायत सरकार भवन समेत 15 बिंदुओं पर जांच किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ कमियां है लेकिन संतोष जनक है। जांच रिपोर्ट विभाग को सौप दिया गया है।
