विद्यापतिनगर प्रखंड के राजा चौक स्थित कॉटिल्या एकेडमी में आंतरिक जांच परीक्षा आयोजित की गई, इसमें कक्षा नौवीं, दसवीं तथा बारहवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । परीक्षा नियंत्रक सह सामाजिक विज्ञान के शिक्षक विकास कुमार सिंह ने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग विषयों की परीक्षा आयोजित की जाती हैं, इससे छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है साथ ही उन्हें अपने विषय को सुदृढ़ करने में सहायता मिलती हैं, श्री सिंह ने बताया कि कक्षा नौवीं, दसवीं तथा बारहवीं के छात्रों की संयुक्त परीक्षा ली गई, जिसमें सामाजिक विज्ञान के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं, परिणाम अगले सप्ताह को घोषित किया जाएगा । निदेशक विकास कुमार पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कॉटिल्या एकेडमी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता है, इसके लिए संस्थान द्वारा सप्ताह में एक बार आंतरिक ज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिससे छात्रों में परीक्षा भवन में उत्पन्न होने वाले डर को कम किया जा सके, इसी कड़ी में आज विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं की आंतरिक जांच परीक्षा ली गई है, इस प्रकार की परीक्षा बोर्ड परीक्षा शुरू होने तक जारी रहेगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।