जिले के वर्ग 1 से 4 व वर्ग 6से 7 के परीक्षार्थियों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। यह परीक्षा जिले के 3290 प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित हो रही है। इस दौरान, पहले दिन सह शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर उसका अवलोकन किया गया। इसके तहत,खेलकूद, ललितकला, चित्रांकन आदि की परीक्षा हुई। जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षा विभाग के अनुसार, लिखित परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। जिसमें पहले दिन प्रथम पाली में भाषा व द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएगी।

मोतिहारी उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। स्प्रिट लदे कंटेनर, एक पिकअप में साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर को थाने ला कर पूछताछ कर रही है। तस्करो की गिरफ्तारी चकिया थाना क्षेत्र के अहिरौलिया कृषक वेयरहाउस के परिसर से किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार को गुप्त सूचना मिली की एक कंटेनर से स्क्रिप्ट की बड़ी खेप चकिया में आने वाली है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद अधीक्षक ने इंस्पेक्टर एकरामुल हक और मनीष सराफ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, और उक्त स्थल पर छापेमारी करने का निर्देश दिया, इस दौरान जैसे उत्पाद की टीम कृषक वेयर हाउस पहुंची तो एक कंटेनर से स्प्रिट का गैलन उतार का कर पिकअप पर लादा जा रहा था था, सभी को घेर कर उसे पकड़ी लिया, जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो कंटेनर के गेट पर कचरा भरा हुआ था और उसके अंदर जेसीबी के जार में स्प्रिट का करीब 120 गैलन रखा हुआ था, जिसमे से कुछ को गैलन को उतार का पिकअप पर लादा गया था, वही स्प्रिट अनलोड करते चार को गिरफ्तार में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक कंटेनर और एक पिकअप पर लगे जेसीबी के गैलन में कच्चा स्प्रिट जप्त किया गया है। चार तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। जिसे थाने ला कर पूछताछ की जा रही हैं। कहा से माल लेकर आ रहा था किसके कहने पर लाया था इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

मोतिहारी के केसरिया में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। केसरिया थाना क्षेत्र के कोनीहा चौक के पास से सचिन कुमार उम्र लगभग 20 साल पिता राम गुलाम मुखिया व कुमोद कुमार उम्र लगभग 20 साल पिता अवध किशोर प्रसाद को दबोचा गया। दोनों केसरिया थाना क्षेत्र के सोन्दरापुर बृति टोला के निवासी हैं। वहीं फरार बदमाश टुनटुन यादव साकिन बिजधरी स्कूल के पास का निवासी हैं। दोनों बदमाशों के पास से देसी पिस्तौल व अपाची गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि तीनों अपराधी बड़ा कोई अंजाम देने वाला है, जिसको लेकर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में ये बदमाश पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। छापेमारी में प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार यादव,एस आई राम कुमार राम एवं सभी पुलिस बल शामिल थे। दोनों अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

पीपराकोठी केविके के एग्रो एडवाइजरी ने अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.नेहा पारेख ने बताया कि मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.7 एवं 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 88 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 50 प्रतिशत, हवा की औसत गति 3.7 किमी प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 3.9 मिमी तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 5.7. घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 सेमी की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 214 एवं दोपहर में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूसा मौसम वेधशाला में इस दौरान कोई वर्षा दर्ज नहीं हुए। इस अवधि में उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर एवं पश्चिमी चम्पारण के जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा हुई है। बताया कि आगामी 18-22 मार्च, 2023 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में गरज वाले माध्यम से घने बादल बन सकते है। तथा इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। 19-20 मार्च के आसपास मध्यम लगभग 20-30 मिमी वर्षा भी हो सकती है। वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी सम्भावना है। अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। . पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पूरवा हवा चलने का अनुमान है। वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार औसतन रफ्तार से अधिक होने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

फेनहारा गांव से फेनहारा पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब तस्कर रामदयाल राम को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार शराब तस्कर को मोतिहारी जेल भेज दिया गया है छापेमारी में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार जमादार असफाक अहमद सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे

मोतिहारी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। तेज वहा के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई है। इसमें किसानों के फसल का भी नुकसान हुआ है। तैयार फसल भी इस बारिश और तेज हवा के करना बर्बाद हुआ है। इसका आधी पानी का असर पूरे जिले में देखने को मिला। इसका असर सबसे अधिक तेतरिया प्रखंड क्षेत्र में रहा जहा तेज हवा ने तैयार गेहूं की फसल को खेत में सुला दिया, तो बर्फ का सफेद चादर बिछ गया, इसके ग्रामीणों ने अपने कैमरे के कैद कर लिया, इस आधी तूफान से बर्बाद हुए फसल के लिए किसान मुआवजे की मांग कर रहे है। बर्फ का बिछा सफेद चादर अचानक तेज हवा के साथ बिजली चमकना शुरू हुआ तो उसके कुछ देर बाद तेतरिया में ओला गिरना शुरू हो गया, इसको देख गांव के लोगो ने इस सीन को अपने मोबाइल में कैद कर दिया, जगह जगह बर्फ का सफेद चादर बिछ गया है, छत से लेकर लेकर खेत कर बर्फ बिखरा हुआ था। जिसे देख शिमला जैसे अनुभूति हो रही थी। किसान मुआवजे की कर रहे है मांग अचानक तेज हवा ओला वृष्टि और बारिश से गेहूं और दलहन के तैयार फसल नुकसान हो गया है। गेहूं खेत में लेट गया हुआ है। खेत में पानी लग जाने के कारण तीसी मसूरी बुरी तरह झरने लगा है। किसान देव कांत यादव, श्याम कुशवाहा, रविंद्र राय, देवीलाल सहनी ने बताया की हम लोगो का तैयार फसल नुकसान हो गया है। इस लिए हम लोगो को सरकार से मांग है की मुआवजा दिया जाए। क्या कहते है जिला कृषि पदाधिकारी डीएओ ने बताया कि फसल नुकसान की शिकायत किसानो से मिला है। किसान सलाहकार को भेज कर सर्व कराया जा रहा है। विभाग को भेजा जाएगा, वहा से जिस तरह का आदेश मिलेगा इस पर आगे काम किया जाएगा।

पीपराकोठी थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में बुधवार को जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी कर एके-47 व अन्य हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार व षड्यंत्र मामले में कुणाल सहित पांच अपराधियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस पहत्या, लूट, रंगदारी, फायरिंग, पुलिस के साथ मुठभेड़ संबंधित विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। बुधवार को कुड़िया गांव में कुणाल सिंह के घर पर छापेमारी के समय वह लोडेड एके 47 व विदेशी पिस्टल के साथ बैठा था। पुलिस ने नाटकीय ढंग से उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह दोनों अत्याधुनिक हथियार लेकर पैदल भागने लगा। हथियारों से लैश सिविल ड्रेस में पुलिस जवानों की संख्या देख मौका नहीं मिला या उसने साहस ही नहीं जुटा पाया कि फायरिंग कर सके। कुछ दूर तक खदेड़ने के बाद पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। उसके आवास की तलाशी ली तो वाकीटाकी व अन्य सामान मिले।

पीपराकोठी के जीवधारा बाजार में एक ही रात चोरों ने ताला तोड़ तीन दुकानों में चोरी कर पुलिस की गश्ती को चुनौती दी है। गिरी मार्केट में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। बताया जाता हैं कि जीवधारा गिरी जी मार्केट  स्थित बैंक ऑफ इण्डिया के गेट के समिप अनिल गिरी के मोबाइल व रेडिमेड दुकान का ताला तोड़कर, लैपटॉप, मोबाइल ,चार्जर व नगदी सहित लगभग पांच लाख की चोरी कर ली। वहीं गुड्डू साह और मुकेश जायसवाल के भुजा दुकान से गैस सिलेंडर व अन्य समान की चोरी कर ली। मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं।

बाइक चोरी मामले में चार बनाया आरोपित ,प्राथमिकी दर्ज कोटवा:(एस एन बी)।कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा कमिटी चौक के समीप से बाइक खड़ा कर शौच करने गए युवक का बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है।उक्त मामले में केसरिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव ने कोटवा थाने में आवेदन देकर चार लोगो को आरोपित किया है।बताया है कि वे कोटवा थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में अपने रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था।जब मैं कमिटी चौक के समीप गया तो बाइक खड़ा कर शौच करने चला गया उसी समय मेरी बाइक को चार लोगो ने मिलकर चुरा लिया।उक्त मामले में विनय यादव सहित चार लोगो को आरोपित किया है।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसएसबी के 71 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी के स्थानीय कैम्प कोरैया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सीमावर्ती व सुदूर इलाकों के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए चलाये जा रहे 30 दिवसीय मोटर मैकेनिक प्रशिक्षण और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के समापन समारोह का आयोजन किया गया l इस समापन समारोह में 71 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट दिव्य रंजन सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों व युवतियों को बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण को करवाने का मूल उद्देश्य सभी को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। यह जन कल्याण कार्यक्रम  हम तभी सफल समझेंगे जब आप सभी प्रशिक्षु स्वरोजगार प्राप्त करने में सफल रहगें । कार्यक्रम के दौरान स्थानीय थाना प्रभारी महुअवा मनोरंजन चौधरी ने बताया कि सीमा पर ऐसे प्रशिक्षण से लोगों के बीच एक जन जागरूक चेतना आती है। और सभी लोग अपने को स्वालम्बी बना सकते हैं। वही स्थानीय मुखिया चंद्रमन यादव ने एसएसबी के इस पहल को सीमा के लिए बहुत आवश्यक व लाभकारी बताया। कार्यक्रम में  लतिहानवां निवासी चंदा देवी ने बताया कि एसएसबी कैम्प महुअवा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण किया था।और अभी वह अपने घर पर ही एक छोटे कमरे में मशरूम का उत्पादन कर रही है। इसे अपने आसपास के लोगो में बेचती भी है और अपना जीवन यापन भी करती है।  इस अवसर पर विश्वजीत तिवारी उप कमांडेंट, कैम्प प्रभारी निरीक्षक राज नंदन, जितेंद्र सिंह प्रशिक्षण समन्वयक सरेटा मोतिहारी, कृष्णा साह निदेशक मोटर ट्रेनिंग स्कूल रक्सौल, प्रशिक्षु, प्रशिक्षक, मीडिया बंधु, स्थानीय अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।