पीपराकोठी थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में बुधवार को जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी कर एके-47 व अन्य हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार व षड्यंत्र मामले में कुणाल सहित पांच अपराधियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस पहत्या, लूट, रंगदारी, फायरिंग, पुलिस के साथ मुठभेड़ संबंधित विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। बुधवार को कुड़िया गांव में कुणाल सिंह के घर पर छापेमारी के समय वह लोडेड एके 47 व विदेशी पिस्टल के साथ बैठा था। पुलिस ने नाटकीय ढंग से उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह दोनों अत्याधुनिक हथियार लेकर पैदल भागने लगा। हथियारों से लैश सिविल ड्रेस में पुलिस जवानों की संख्या देख मौका नहीं मिला या उसने साहस ही नहीं जुटा पाया कि फायरिंग कर सके। कुछ दूर तक खदेड़ने के बाद पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। उसके आवास की तलाशी ली तो वाकीटाकी व अन्य सामान मिले।