जिले के वर्ग 1 से 4 व वर्ग 6से 7 के परीक्षार्थियों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। यह परीक्षा जिले के 3290 प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित हो रही है। इस दौरान, पहले दिन सह शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर उसका अवलोकन किया गया। इसके तहत,खेलकूद, ललितकला, चित्रांकन आदि की परीक्षा हुई। जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षा विभाग के अनुसार, लिखित परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। जिसमें पहले दिन प्रथम पाली में भाषा व द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएगी।
