एसएसबी के 71 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी के स्थानीय कैम्प कोरैया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सीमावर्ती व सुदूर इलाकों के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए चलाये जा रहे 30 दिवसीय मोटर मैकेनिक प्रशिक्षण और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के समापन समारोह का आयोजन किया गया l इस समापन समारोह में 71 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट दिव्य रंजन सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों व युवतियों को बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण को करवाने का मूल उद्देश्य सभी को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। यह जन कल्याण कार्यक्रम  हम तभी सफल समझेंगे जब आप सभी प्रशिक्षु स्वरोजगार प्राप्त करने में सफल रहगें । कार्यक्रम के दौरान स्थानीय थाना प्रभारी महुअवा मनोरंजन चौधरी ने बताया कि सीमा पर ऐसे प्रशिक्षण से लोगों के बीच एक जन जागरूक चेतना आती है। और सभी लोग अपने को स्वालम्बी बना सकते हैं। वही स्थानीय मुखिया चंद्रमन यादव ने एसएसबी के इस पहल को सीमा के लिए बहुत आवश्यक व लाभकारी बताया। कार्यक्रम में  लतिहानवां निवासी चंदा देवी ने बताया कि एसएसबी कैम्प महुअवा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण किया था।और अभी वह अपने घर पर ही एक छोटे कमरे में मशरूम का उत्पादन कर रही है। इसे अपने आसपास के लोगो में बेचती भी है और अपना जीवन यापन भी करती है।  इस अवसर पर विश्वजीत तिवारी उप कमांडेंट, कैम्प प्रभारी निरीक्षक राज नंदन, जितेंद्र सिंह प्रशिक्षण समन्वयक सरेटा मोतिहारी, कृष्णा साह निदेशक मोटर ट्रेनिंग स्कूल रक्सौल, प्रशिक्षु, प्रशिक्षक, मीडिया बंधु, स्थानीय अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।