सुगौली सीएचसी में दुसरे दिन 108 सेविकाओं का प्राशिक्षण हुआ पूरा,एनीमिया और चमकी बुखार से बचाव के लिए दी गई जानकारी।

बिहार बंद के दौरान एनएच 27 जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार कोटवा,:थाना क्षेत्र के कदम चौक के समीप मनीष कश्यप के समर्थन में बिहार बंद के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को जाम करने के मामले में पुलिस ने तीन दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।मामले में एक दर्जन लोगों को नामजद और दो दर्जन अज्ञाय शामिल है।कोटवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त बृजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के आह्वान पर मनीष कश्यप के गिरफ्तारी के विरोध में एनएच 27 जाम किया गया था।थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एनएच 27 जाम करने,पुलिस से अभद्रता, एंबुलेंस का जाम में फसना सहित अन्य आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

भाजपा के विधान परिषद के विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को भाजपा के नेतृत्व के द्वारा गुरुवार को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है जिसको लेकर फेनहारा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है वही इस मौके पर सम्राट चौधरी को बधाई देने वाले स्थानीय भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह, जिला पार्षद आकाश गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी,फेनहारा प्रखण्ड प्रमुख राधेश्याम सिंह सहित फेनहारा प्रखण्ड के भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हैं

Transcript Unavailable.

सुगौली के फुलवरिया पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर बीडीओ ने बैठक,शुरू हुआ सदस्यता अभियान।

आंगनवाड़ी केंद्र का पूर्व प्रमुख ने किया उद्घाटन कोटवा :(पूर्वी चंपारण)।जसौली पंचायत के वार्ड नंबर 03 और 13 में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन पूर्व प्रमुख अवधेश कुमार सिंह समाजसेवी बृज किशोर पंडित और एलएस अनिता कुमारी द्वारा फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सिंह ने सेविका व सहायिका को इमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि टोले- टोले से कुपोषण मिटाना है। काम करने की प्रक्रिया ऐसी हो कि कहीं से किसी को शिकायत करने का मौका नहीं मिले। वार्ड नंबर 3 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 185 पर सेविका अनु शर्मा ,सहायिका सुनीता देवी वही वार्ड नंबर 13 में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 187 पर सेविका सुप्रिया कुमारी,सहायिका रेखा कुमारी को पदस्थापित किया गया है। जिसमे प्रत्येक केंद्र पर 40 बच्चे नामांकित हैं। इस अवसर पर वार्ड सदस्य गीता देवी,सुरेंद्र पटेल,पूर्व सरपंच शेख मुन्ना,वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार वार्ड सचिव धर्मेंद्र पंडित,भूषण ठाकुर,गोपी चंद शर्मा,भोला ठाकुर,अशोक यादव,रामसरुफ पंडित,नंदू ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस को पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया गया कोटवा: प्रखंड के सभी 167 आंगबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को आईसीडीएस के निर्देश के आलोक में अन्नप्राशन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अन्नप्राशन दिवस को पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया गया अन्नप्राशन से पहले सेविका ने पोषण से संबंधित तख्तियों पर स्लोगन लिखकर प्रभात फेरी निकाली , सही पोषण देश रोशन ,हाथ धुलेंगे साबुन से रोग मिटेंगी जीवन से के स्लोगन के साथ निकली गई प्रभात भेरी । बच्चों को खाने से पहले साबुन से हाथ धुलवाई गई ,अन्नप्राशन दिवस में अंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के बच्चों को ऊपरी आहार देने के लिए मनाया जाता है, 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को ऊपरी आहार देने की आवश्यकता है इसलिए सेविकाओं द्वारा अन्नप्राशन ( मुंह जूठी ) दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह के बच्चों को उनकी माताओं के साथ बुलाया जाता है और उन बच्चों के विकास के लिए ऊपरी आहार कितना आवश्यक है कि इसकी जानकारी दी जाती है।साथ ही अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष आहार की जानकारी माताओं की दी जाती है। सेविका ने बताई की बच्चे के लंबाई में वृद्धि के साथ साथ वजन में भी वृद्धि होना चाहिए इसके लिए ऊपरी आहार देना जरूरी है।इस दौरान प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षिक पिंकी कुमारी ,अनिता तिवारी ,राजश्री ने कई केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस तथा प्रभात फेरी का निरीक्षण करती रही

पत्रकार मनीष कश्यप के पक्ष में सड़क पर उतरे युवक,रिहाई की मांग की।

शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में कुत्तों की जमात की भरमार है। पलक झपकते ही यह लावारिस कुत्ते बच्चे से लेकर राहगीर पर टूट पड़ते हैं। जब तक लोग बचाव करते तब तक कुत्ता काट ले रहा है। अमूमन हर महीने करीब एक हजार लोगों को कुत्ता काट रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिला में कुत्तों की भरमार है। जहां देखें वहीं लावारिस कुत्तों की जमात है।खास कर मांस,मछली की दुकान के आसपास, बस स्टैंड छतौनी, मीना बाजार, बलुआ चौक, चांदमारी, जनपुल चौक, स्टेशन रोड पर कुत्तों का आतंक ज्यादा है। राहगीर से लेकर सुबह टहलने वाले व रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जाने वाले लोग ज्यादा कुत्ते के शिकार होते हैं। उन कुत्तों को शहर से हटाने के लिये निगम की ओर से कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। और न तो कुत्तों का बंध्याकरण हो रहा है। बताते हैं कि आवारा कुत्तों का आतंक व कुत्ता काटने पर एन्टी रेबीज के इंजेक्शन पर बढ़ रहे खर्च को ले तत्कालीन सीएस बीके सिंह ने लावारिस कुत्तों का बन्ध्याकरण का प्रस्ताव नगर परिषद सहित सरकार को भेजा था मगर कार्रवाई नहीं हो सकी। नतीजन हर साल कुत्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

पूर्वी चंपारण में राहुल सिंह गैंग का कुख्यात शूटर कुणाल सिंह एके-47 के दम पर रंगदारी का गिरोह चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। उत्तर बिहार में निर्माण कंपनियों से टेंडर राशि पर यह गैंग दो प्रतिशत रंगदारी वसूल रहा है। गैंग के 36 शार्प शूटर चिह्नित किए गए हैं, जिसकी सूची बनाई गई है। विशेष टीम गैंग के सभी शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बेतिया डीआईजी जयंतकांत ने इसकी पुष्टि की है। ठेकेदारों से रंगदारी वसूली के अलावा यह गैंग प्रापर्टी डीलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय है। बड़े बिल्डर से वसूली के अलावा जमीन पर कब्जा दिलाने का भी गैंग ठेका ले रहा है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, शिवहर, बेतिया और सारण में गैंग के दर्जनों शार्प शूटर हैं। इस गैंग में कई एके 47 हथियार के अलावा विदेशी पिस्टल हैं। रंगदारी नहीं देने वालों पर हथियार से लैस शार्प शूटर धावा बोलते हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो गैंग के सरगना राहुल सिंह के अलावा देवा गुप्ता, विकास सिंह, सिगरेट सिंह, कुणाल आदि बड़े नाम हैं। गैंग के शूटर राजतिलक, अतुल सिंह, गब्बर सिंह समेत 10 कुख्यात अभी जेल में बंद हैं। जेल भेजे गए कुणाल सिंह से अन्य बड़ी जांच एजेंसियों के अधिकारी भी पूछताछ कर चुके हैं।