बिहार बंद के दौरान एनएच 27 जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार कोटवा,:थाना क्षेत्र के कदम चौक के समीप मनीष कश्यप के समर्थन में बिहार बंद के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को जाम करने के मामले में पुलिस ने तीन दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।मामले में एक दर्जन लोगों को नामजद और दो दर्जन अज्ञाय शामिल है।कोटवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त बृजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के आह्वान पर मनीष कश्यप के गिरफ्तारी के विरोध में एनएच 27 जाम किया गया था।थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एनएच 27 जाम करने,पुलिस से अभद्रता, एंबुलेंस का जाम में फसना सहित अन्य आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
