आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस को पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया गया कोटवा: प्रखंड के सभी 167 आंगबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को आईसीडीएस के निर्देश के आलोक में अन्नप्राशन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अन्नप्राशन दिवस को पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया गया अन्नप्राशन से पहले सेविका ने पोषण से संबंधित तख्तियों पर स्लोगन लिखकर प्रभात फेरी निकाली , सही पोषण देश रोशन ,हाथ धुलेंगे साबुन से रोग मिटेंगी जीवन से के स्लोगन के साथ निकली गई प्रभात भेरी । बच्चों को खाने से पहले साबुन से हाथ धुलवाई गई ,अन्नप्राशन दिवस में अंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के बच्चों को ऊपरी आहार देने के लिए मनाया जाता है, 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को ऊपरी आहार देने की आवश्यकता है इसलिए सेविकाओं द्वारा अन्नप्राशन ( मुंह जूठी ) दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह के बच्चों को उनकी माताओं के साथ बुलाया जाता है और उन बच्चों के विकास के लिए ऊपरी आहार कितना आवश्यक है कि इसकी जानकारी दी जाती है।साथ ही अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष आहार की जानकारी माताओं की दी जाती है। सेविका ने बताई की बच्चे के लंबाई में वृद्धि के साथ साथ वजन में भी वृद्धि होना चाहिए इसके लिए ऊपरी आहार देना जरूरी है।इस दौरान प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षिक पिंकी कुमारी ,अनिता तिवारी ,राजश्री ने कई केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस तथा प्रभात फेरी का निरीक्षण करती रही